हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 WC 2024: सेमीफाइनल में टीम इंडिया में केवल एक सुधार की जरूरत: हार्दिक

T20 World Cup 2024 Hardik Pandya: सुपर-8 के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था। मैच के बाद हार्दिक ने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया की एकमात्र चिंता है जिसमें सुधार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Hardik Pandya

T20 World Cup 2024 Hardik Pandya: टी20 विश्व कप में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उपकप्तान हैं। आईपीएल 2024 के बुरे दौर को भुलाकर हार्दिक विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्ले से लेकर गेंदबाजी तक में पांड्या का कमाल देखने को मिल रहा है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में भी हार्दिक ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। जिसके चलते टीम ने जीत हासिल की। वहीं मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया की एकमात्र चिंता क्या है?

क्या है टीम इंडिया की एकमात्र चिंता?

मैच जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि एक टीम के रूप में हम कई जगह और ज्यादा बेहतर कर सकते हैं। जिस तरह से हम लगातार विकेट खो रहे हैं उसको हम सुधार सकते हैं। जिससे टीम और ज्यादा बेहतर कर सकती है। हमने सच में काफी शानदार क्रिकेट खेला। सभी साथियों ने मिलकर एक-दूसरे का साथ दिया और अपने काम को अंजाम दिया। जब-जब मैं देश के लिए खेलता हूं तो भाग्यशाली रहता हूं।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: AFG को सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचाएगा भारत, क्या AUS हो गई बाहर? समझें पूरा समीकरण

विज्ञापन

हार्दिक बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने पहले बल्ले और फिर गेंद से कमाल करके दिखाया। बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पांड्या ने 4 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 3 ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इस मैच में टीम इंडिया को पहली विकेट पांड्या ने ही दिलाई थी।

ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया की हार का ये रहा टर्निंग प्वाइंट, अफगानिस्तान की जीत में चमके ये 4 धुरंधर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: अफगानिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात, कंगारू टीम का बना मजाक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola