IND vs WI: इंदौर में भी होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. रांची में खेले गए दूसरे टी20 में 501 रन लगने के बाद सबकी नजरें इंदौर की पिच टिकी हैं, जहां एक बार फिर दर्शकों को रनों का तूफान देखने को मिल सकता है. यहां जानिए इंदौर की पिच रिपोर्ट.
इंदौर में होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच (PIC Credit - ANI)
India vs West Indies 3rd T20I Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है. रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में कुल 501 रन बने. वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया से मिले 250 रनों का बड़ा लक्ष्य 18.3 ओवर में ही हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. अब सबकी नजरें इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा.
विज्ञापन
रांची में रनों का अंबार लगने के बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इंदौर में भी रनों का तूफान देखने को मिलेगा या फिर गेंदबाजों को मदद मिलेगी? मुकाबले से पहले आइए जानते हैं इंदौर की पिच पर बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे फायदा मिलेगा.
विज्ञापन
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बरसेंगे चौके-छक्के!
इंदौर का होल्कर स्टेडियम छोटी बाउंड्री और सपाट पिच के लिए जाना जाता है. इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर इंदौर में फिर से रनों का अंबार देखने को मिले तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए. भारतीय टीम यहां टी20 इंटरनेशनल में 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी है. यह भारत के टी20I क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कोर में शामिल है. इस मैदान पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 173 रनों का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था.
होल्कर स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 200 रन बताया जाता है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 166 रन बनते हैं. हालांकि, मौजूदा सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जिस अंदाज में खेल रहे हैं, उसे देखते हुए तीसरे मुकाबले में भी बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में इंदौर में चौकों और छक्कों की बरसात हो सकती है और दर्शकों को एक और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने भी दो मैच अपने नाम किए हैं. यानी इस मैदान पर दोनों तरह की रणनीतियां सफल रही हैं. हालांकि, मैच पर ओस का असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 111 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 6 टी20 में से 3 में जीत दर्ज की है.