AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया की हार का ये रहा टर्निंग प्वाइंट, अफगानिस्तान की जीत में चमके ये 4 धुरंधर

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया बड़े उलटफेर का शिकार हुई है। अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया की हार का एक टर्निंग प्वाइंट भी सामने निकलकर आया है।

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: विश्व कप में आज बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को पहली बार हराया है। इस मैच में अफगानिस्तान ने कंगारू टीम के सामने जीत के लिए 149 रनों का लक्ष्य रखा था, जो पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी आसान माना जा रहा था लेकिन किसको पता था अफगानिस्तान के खतरनाक गेंदबाजी लाइन-अप के सामने कंगारू टीम घुटने टेक देगी। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने कंगारू टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की हार का ये रहा टर्निंग प्वाइंट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। फैंस को लग रहा था मैक्सवेल एक बार फिर से वनडे विश्व कप 2023 वाला इतिहास दोहरा सकते हैं लेकिन गुलबदीन की गेंद पर नूर अहमद ने मैक्सवेल का शानदार कैच पकड़ा। जिसके चलते मैक्सवेल 59 रन बनाकर आउट हुए। यहां से मैच का पूरा रूख ही बदल गया था। मैक्सवेल के कैच को मैच का बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना जा रहा था। अगर मैक्सवेल आखिर तक क्रीज पर टिक जाते तो शायद मैच का रिजल्ट ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में होता

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

अफगानिस्तान की जीत के हीरो

अफगानिस्तान की जीत में गुलबदीन, नवीन-उल-हक, गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने अहम भूमिका निभाई है। पहले बल्लेबाजी में गुरबाज और इब्राहिम ने अर्धशतक लगाकर टीम को 148 के स्कोर तक पहुंचाया। गुरबाज ने 60 और इब्राहिम ने 51 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद गेंदबाजी में गुलबदीन और नवीन-उल-हक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। गुलबदीन ने इस मैच में 4 और नवीन ने 3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ