‘इसमें मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर मोहम्मद शमी का दो टूक बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार ने वापसी कर ली है. उनके चयन से सभी खुश हैं. अब मोहम्मद शमी ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चयनकर्ताओं पर भी निशाना साधा.

Mohammed Shami

शमी का वापसी पर चौंकाने वाला बयान (Image: Instagram/mdshami.11)

Mohammed Shami: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से पांच टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. टीम इंडिया का चयन भी हो गया है. बड़ी खबर ये है कि भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. भुवनेश्वर ने चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी की. घरेलू मैचों और आईपीएल में लगातार वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. उन्हें इसका इनाम मिला. कई लोगों का कहना है कि अब मोहम्मद शमी की वापसी भी हो सकती है. वो भी पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. शमी ने इस बार भुवी की वापसी और अपने प्रदर्शन को लेकर दो टूक जवाब दिया. उन्होंने चयनकर्ताओं के ऊपर भी निशाना साधा.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने क्या बयान दिया?

मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वो एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खीचेंगे. शमी हुंकार भी भर चुके हैं. पिछले कुछ सालों में हमेशा उन्होंने एक ही बात कही है कि उनका ध्यान सिर्फ अच्छी गेंदबाजी पर है. शमी का कहना कि इसके अलावा उनके हाथ में और कुछ नहीं है. शमी को लगातार नजरअंदाज किया गया है.

विज्ञापन

रेवस्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने अपनी भड़ास निकाली. शमी ने कहा, “भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. ये बहुत अच्छी बात है. हालांकि भुवी के चयन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे जहां पर खेलने का मौका मिलेगा, मैं वहां पर अपनी शत प्रतिशत दूंगा. मेरा पूरा फोकस अभी रणजी ट्रॉफी पर है. पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ एक ही चीज हो रही है. मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं. बंगाल के लिए अपनी फिटनेस भी साबित कर चुका हूं. इसके बावजूद अगर मुझे भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है तो फिर इसमें मेरा कोई नुकसान नहीं है.”

ये भी पढ़ें: ‘जिम्मेदारी लेता हूं’, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द

विज्ञापन

मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर

मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी मुकाबला 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद से घरेलू मैचों में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता है. हमेशा उनकी वापसी को लेकर बयान सामने आते रहते हैं. शमी का इंटरनेशनल करियर शानदार रहा है. उन्होंने 64 मैचों में 229 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 108 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 206 विकेट लिए हैं. उन्होंने 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं. शमी ने आईपीएल में भी खूब विकेट लिए हैं. उन्होंने 132 मैचों में 145 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ