T20 WC 2024: AFG को सेमीफाइनल में ऐसे पहुंचाएगा भारत, क्या AUS हो गई बाहर? समझें पूरा समीकरण

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: विश्व कप में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। अब टीम इंडिया ऐसा करके अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद कर सकती है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Rohit-Rashid-Mitchell

Rohit-Rashid-Mitchell

T20 World Cup 2024 AUS vs AFG: अफगानिस्तान ने आज टी20 विश्व कप 2024 में बड़ा उलटफेर किया है। राशिद खान की टीम ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया जैसी विश्व कप चैंपियन और अपने से मजबूत टीम को हराकर इतिहास रच दिया है। ये पहली बार है जब अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को इंटरनेशनल मैच में हराया हो। इस मैच को जीतने के साथ अफगानिस्तान ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान ऐसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है

सुपर-8 में अफगानिस्तान ने दो मैच खे लिए है, जिसमें से टीम ने एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। वहीं ग्रुप-1 में टीम इंडिया को छोड़कर 2 मैच और किसी टीम ने नहीं जीते हैं। बांग्लादेश ने तो अपने दोनों ही मैच हारे है। वहीं अब एक तरफ टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ऐसे में अफगानिस्तान चाहेगी की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं अगर ऐसा होता है तो अफगानिस्तान को अपना अगला मैच बांग्लादेश के साथ हर हाल में जीतना होगा। अगर टीम इंडिया कंगारू टीम को हरा देती है और अफगानिस्तान, बांग्लादेश को..तो अफगानिस्तान सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा। हालांकि अभी तक ऑस्ट्रेलिया पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है।

विज्ञापन

इस मैच को जीतने के बाद भी ग्रुप-1 में अफगानिस्तान की टीम तीसरे नंबर पर है और ऑस्ट्रेलिया अभी भी उससे आगे हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेट रनरेट बेहतर होने के चलते राशिद खान की टीम तीसरे नंबर पर मौजूद है। अफगानिस्तान ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया है। अफगानिस्तान की जीत में तेज गेंदबाज गुलबदीन ने अहम भूमिका निभाई है और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ