T20 World Cup 2024: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ बीसीसीआई जल्द ही विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है तो वहीं हार्दिक की खराब फॉर्म और फिटनेस ने सेलेक्टर्स और कप्तान की टेंशन को बढ़ा दिया है।
हार्दिक पांड्या वनडे विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, चोट के बाद हार्दिक की सर्जरी हुई और पांड्या ने काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद आईपीएल 2024 में वापसी की। लेकिन अभी तक हार्दिक अपनी पहले वाली लय में दिखाई नहीं दिए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस फॉर्म के साथ हार्दिक को टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में जगह बना पाएंगे?
गेंदबाजी में फिसड्डी हार्दिक पांड्या
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 27 अप्रैल को मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर मुंबई से पिछली हार का बदला ले लिया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने इस मैच में मुंबई के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी महंगे साबित हुए।
हार्दिक ने मैच के दौरान 2 ओवर डाले, इस दौरान 20 से ज्यादा इकॉनमी के साथ हार्दिक ने 41 रन खर्च किए और पांड्या को कोई सफलता भी हासिल नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच के दौरान टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को भी दिल्ली में देखा गया था। इस दौरान टीम इंडिया के स्क्वाड को लेकर अगकर की रोहित से मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुकाबिक ज्यादा खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लग चुकी है लेकिन हार्दिक पांड्या की फिटनेस और गेंदबाजी को देखते हुए अभी उनपर ज्यादा फोकस है। वैसे तो हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं लेकिन इस आईपीएल सीजन उनका ऑलराउंडर वाला प्रदर्शन अभी तक देखने को नहीं मिला है। जो कहीं न कहीं कप्तान रोहित शर्मा और सेलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा रहा है।
क्योंकि टीम इंडिया के पास हार्दिक जैसे ऑलराउंडर की कमी पहले से ही है हालांकि दूसरी तरफ शिवम दुबे का नाम सामने आ रहा है कि उनको इस बार टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है लेकिन आईपीएल 2024 में अभी तक शिवम को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया है है। हालांकि बल्लेबाजी में शिवम कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शिवम दुबे इस बार हार्दिक पांड्या को रिप्लेस कर सकते हैं।
फैंस का गुस्सा झेल रहे हार्दिक
जबसे हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है तबसे उनको फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान पांड्या को हर मैच के दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेले गए मैच के दौरान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हार्दिक को ट्रोल किया गया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अजीत अगरकर की रोहित से मुलाकात, टीम पर हुई बात! इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई की हार के लिए कौन हैं जिम्मेदारी? हार्दिक पांड्या ने बताई असली वजह
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
37 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines