MI vs DC: मुंबई की हार के लिए कौन हैं जिम्मेदार? हार्दिक पांड्या ने बताई असली वजह

Hardik Pandya Statement After Mumbai Indians Loss: मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और हार मिली है। इस हार के बाद मुंबई का प्लेऑफ खेलना भी मुस्कील हो गया है। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया की हार की असली वजह क्या रही।

20240428_001409

Hardik Pandya Statement After Mumbai Indians Loss: हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस को एक और हार मिली है। इस है के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ खेलने की राह में एक और झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में एमआई को धूल चटा दिया है। मुंबई की इस सीजन ये छठी हार है। मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या ने बताया कि उनकी टीम से कहां गलती हुई है। दिल्ली ने एमआई को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया था, जिससे मुंबई 10 रन दूर रह गया और मुकाबला हार गया। मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने हर की असली वजह बताई है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने हार के बाद क्या कहा

हार्दिक पांड्या ने दिल्ली के खेलने के अंदाज की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल ने एक पॉजिटिव माइंडसेट के साथ खेला है। हमें मैच के बीच में कुछ और चांस लेने की जरूरत थी। हम बीच मैच अधिक जागरूक नहीं हो सके थे, जिसके कारण मैच गंवाना पड़ गया। हार्दिक ने दिल्ली कैपिटल के बल्लेबाजों की भी खूब तारीफ की है। उन्होंने जेक फ्रेजर मैकगर्क को लेकर कहा कि बल्लेबाज ने काफी सोच समझकर रिस्क लिया। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दिखा दिया है कि युवा खिलाड़ी कितने निडर होते हैं। इसी कारण से दिल्ली को जीत मिली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ