T20 World Cup 2024 के फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक कैच लेकर मैच का रुख पलट दिया। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर करिश्माई अंदाज में डेविड मिलर का कैच लिया और हारी हुई बाजी को टीम इंडिया की ओर पलट दिया। इस कैच के बाद से ही सूर्यकुमार यादव इंडियन क्रिकेट टीम के करोड़ों फैंस के लिए हीरो बने हुए हैं। सूर्यकुमार यादव के इस कैच की एक ओर जहां सराहना की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग इसपर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है। रोहित शर्मा ने इस बयान में सूर्यकुमार यादव के कैच को लेकर टिप्पणी की है।
मुख्यमंत्री के सामने दिया बयान
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया। रोहित शर्मा के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को भी सम्मानित किया। इसी समारोह में वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बयान दिया, जो कम समय में ही वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन मोहम्मद सिराज ने घर पहुंच कर किया ये काम, वायरल हो गई तस्वीर
क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने इस समारोह में बोलते हुए सूर्यकुमार यादव के कैच पर टिप्पणी की। रोहित ने मराठी में कहा कि “सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि गेंद उनके हाथ में बैठ गई, ये अच्छा हुआ कि ऐसा ही हुआ…फिर कुछ देर रुककर रोहित ने कहा कि वरना मैं उसको बैठा देता।” ये सुनकर वहां पर मौजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत तमाम लोग हंसने लगे। रोहित भी इस टिप्पणी के बाद खूब जोर से हंसते हुए नजर आए।
कब लिया था कैच
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अंतिम ओवर में 16 रन चाहिए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर डेविड मिलर ने बाउंड्री की ओर शॉट खेला था। सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर करिश्माई अंदाज में ये कैच लिया था। इस कैच के बाद ही टीम इंडिया की ओर मैच पलट गया था। भारत ने 7 रन से ये मैच अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें- आज रात होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ये भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व क्रिकेटर को ब्रेन हेमरेज
ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे के खिलाफ आज कौन करेगा ओपनिंग? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines