IND vs WI: कितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं और तीसरे मैच में जीत हासिल कर अपनी बढ़त को आगे बढ़ना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. इससे पहले यहां जानिए मैच की पूरी डिटेल्स.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच इंदौर में होगा तीसरा टी20 मैच (PIC Credit - ANI)
India vs West Indies 3rd T20I Match Timing and Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. टीम इंडिया ने लखनऊ में खेले गए पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन रांची में हुए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने दमदार वापसी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया. अब सबकी नजरें तीसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं, जिसमें दोनों टीमें जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी. ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है.
विज्ञापन
एक तरफ भारतीय टीम पिछली हार को भुलाकर तीसरे मैच में वापसी करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम जीत लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतेरगी. तो आइए आपको भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरे टी20 मैच की टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं, ताकि आप मैच का रोमांच बिल्कुल भी मिस न कर सकें.
विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला रविवार, 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें तीसरे मैच में जीत हासिल कर सीरीज में अपनी बढ़त बढ़ाना चाहेगी.
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे. पूरे 20-20 ओवर्स का खेल होने पर मुकाबला रात करीब 10:30 बजे तक खत्म भी हो जाएगा.
विज्ञापन
कहां देखें IND vs WI टी20 मैच लाइव?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर किया जाएगा. भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं लाइव मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को सिर्फ 111 मैचों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 6 टी20 में से 3 में जीत दर्ज की है.
विज्ञापन
2nd highest run-chase in T20Is ✅#ShaiHope's sensational century followed with valuable contributions from #SherfaneRutherford (84) & #RomarioShepherd (34*) helped them level the series 1-1.