‘जिम्मेदारी लेता हूं’, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की तरफ से 82 रन संजू सैमसन ने बनाए. हालांकि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. अपनी पारी को लेकर सैमसन ने बड़ा बयान दिया.

Sanju Samson

सैमसन ने अपनी पारी को लेकर दिया बयान (Image: Instagram/indiancricketteam)

Sanju Samson: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज अब काफी रोमांचक हो गई है. पहले टी20 में भारत ने विंडीज को आठ विकेट से मात दी. वहीं दूसरे टी20 में विंडीज ने भारत को छह विकेट से हराया. अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. दूसरे टी20 में तो विंडीज ने 250 का स्कोर चेज कर दिया सभी को हैरान कर दिया. कप्तान शाई होप ने शानदार शतक लगाया. भारत के लिए सबसे ज्यादा 82 रन संजू सैमसन ने रन बनाए. वो इस बार लय में दिखे. हालांकि उनकी मेहनत बेकार गई. टीम को हार का सामना करना पड़ा. सैमसन ने अपनी पारी को लेकर बड़ा बयान भी दिया.

विज्ञापन

संजू सैमसन ने क्या कहा?

संजू सैमसन ने ब्रॉडकास्टर्स से बात की. उन्होंने कहा, “भारत के लिए खेलने वाले एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के रूप में कई चीजों को ध्यान में रखना होता है. आप तैयारी करते हैं. प्रैक्टिस और कड़ी ट्रेनिंग करते हैं. आपके हाथ में जो भी होता है वो सब आप करते हैं. हम सभी जानते हैं कि इस फॉर्मेट में नतीजा आपके हाथ में नहीं होता है. आगे बढ़ने का बस एक ही तरीका है.”

विज्ञापन

संजू ने आगे कहा, “आप कभी ज्यादा समय नहीं लेना चाहेंगे. आपको अपनी पारी आगे बढ़ानी होती है. आगे बढ़ने का एक ही तरीका है कि आपको रन बनाने होंगे. मेरे हिसाब से टीम पहले आती है. मेरा काम टीम को तेज शुरुआत दिलाना है. मैं हमेशा ऐसा करने की कोशिश करता हूं. आउट होने पर भी मैं जिम्मेदारी लेता हूं. रन नही बनाने के लिए मैं किसी और को दोष कभी नहीं देता हूं. मैं हमेशा अच्छे रन बनाने की कोशिश करता हूं.”

विज्ञापन

भारत की करारी हार

दूसरे टी20 में गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत बेकार रहा. अब गेंदबाजी के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं. वनडे और टी20 में भारतीय गेंदबाजों की पोल खुल गई है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 249 रन बनाए थे. ये स्कोर बहुत बड़ा था. तब लगा था कि भारत दूसरा मैच भी आसानी से जीत जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. विंडीज के कप्तान शाई होप ने जबरदस्त शतक लगाया. उनका साथ शेफरेन रदरफोर्ड और रोमारियो शेफर्ड ने दिया. इन दोनों ने भी तूफानी पारियां खेली. विंडीज ने अंत में 9 गेंद शेष रहते हुए 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच इंदौर के होलिकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव भी हो सकते हैं. गेंदबाजी में चेंजेस देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ