आज रात होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

World Championship of Legends 2024 में आज इंडिया चैंपियंस का मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस से होगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैच में दिग्गज खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

IND vs PAK

IND vs PAK

World Championship of Legends 2024 में आज भारतीय चैंपियंस क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान चैंपियंस टीम के साथ होगा। इस मैच में दिग्गज खिलाड़ियों से सजी हुई टीम हिस्सा लेगी। ये मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह और पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान शाहिद आफरीदी के बीच सीधी भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के कप्तान पूरी लय में नजर आ रहे हैं। अब तक दोनों टीमों ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं ऐसे में किसी एक टीम को आज हार का स्वाद चखना तय है।

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इंडिया चैंपियंस क्रिकेट टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया है। वहीं, पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज को हराया है। इस मैच में भारतीय चैंपियंस टीम के कप्तान युवराज सिंह पर खास नजर बनी रहेगी। युवराज ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ आतिशी पारी खेली है। वहीं, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, यूसुफ पठान और नमन ओझा जैसे खिलाड़ियों से उम्मीद होगी कि वह टीम का स्कोर अच्छा बनाएं।

विज्ञापन

जबकि पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान, शाहिद आफरीदी, वहाब रियाज, अब्दुल रज्जाक, सोहेल तनवीर और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों पर नजर बनी रहेगी। दोनों ही टीमों को इस चैंपियनशिप के खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां देख सकेंगे मैच

इंडिया और पाकिस्तान चैंपियंस क्रिकेट टीम के बीच ये मैच रात 9 बजे से (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स या फैनकोड पर लाइव देखा जा सकेगा।

इंडिया चैंपियंस की पूरी टीम

युवराज सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, नमन ओझा (विकेटकीपर), सुरेश रैना, गुरकीरत सिंह मान, इरफान पठान, यूसुफ पठान, विनय कुमार, हरभजन सिंह, धवल कुलकर्णी, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, सौरभ तिवारी, अनुरीत सिंह, राहुल शर्मा, अंबाती रायडू और पवन नेगी

विज्ञापन

पाकिस्तान चैंपियंस की पूरी टीम

यूनिस खान (कप्तान),  कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, सोहैब मकसूद, शोएब मलिक, मिस्बाह-उल-हक, शाहिद अफरीदी, अब्दुल रज्जाक, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सईद अजमल, तौफीक उमर, मोहम्मद हफीज, यासिर अराफात, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, उमर अकमल और तनवीर अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ