Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

10 दिन पहले जिस संजू का बनाया मजाक, उसी की तारीफ में कसीदे पढ़ने को मजबूर हुए सूर्या! कप्तान के बदले सुर?

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ धांसू अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचाया, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब सूर्या ने सैमसन की तारीफ की है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 2, 2026 15:34

Suryakumar Yadav on Sanju Samson: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था. लेकिन अब पिछले 2 मैच से संजू प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला था. इसके बाद करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू को प्लेइंग 11 में जगह मिली. सैमसन ने शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत को सेमीफाइनल का टिकट अपने दम पर दिलाया. अब सूर्या खुद संजू की शान में कसीदे पढ़ रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने दिया था बयान

दरअसल, कुछ दिन पहले संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने को लेकर सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि संजू को किस खिलाड़ी की जगह पर मौका दूं. सूर्या ने हंसते हुए रिपोर्टर के सवाल का जवाब दिया था कि आप कह रहे हो कि मैं संजू को अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की जगह पर खिलाऊं? इसके बाद वह हंस पड़े थे.

---विज्ञापन---

लेकिन अब जब वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच में संजू ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली तो सूर्या को सैमसन की तारीफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा.

---विज्ञापन---

कप्तान साहब ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संजू जब भारत को मैच जिताने के बाद लौट रहे हैं तो इस दौरान सूर्या कैप उतारकर उनका सम्मान करते हैं. इसके अलावा मैच खत्म होने के बाद सूर्या ने संजू की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं संजू की बल्लेबाजी देखकर काफी खुश हुआ. वर्ल्ड कप के अहम मैच में इस तरह की पारी खेलना काबिले तारीफ है. इस दौरान संजू ने कहा कि बस कर पगले रुलाएगा क्या.

वहीं, हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला गया था. इस दौरान जब भारतीय टीम एयरपोर्ट पर उतरी तब सूर्या ने संजू के लिए सूर्यकुमार ने यहीं से संजू के मजे लेने शुरू कर दिए. उन्होंने कहा था, “साइड में हटो, साइड में हटो. प्लीज रास्ता बनाओ. चेट्टा को डिस्टर्ब मत करो.” सूर्या और सैमसन लंबे समय से एक साथ खेल रहे हैं. दोनों खास बॉन्ड साझा करते हैं.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: कब और कहां खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल, इस दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया 

First published on: Mar 02, 2026 03:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.