IPL 2026 की शुरुआत से पहले SRH के लिए खुशखबरी, 25 साल का स्टार विदेशी खिलाड़ी पूरी तरह फिट

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. टीम का एक स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गया है. इस खिलाड़ी ने टीम के लिए पिछले सीजन में खेलते हुए 13 विकेट अपने नाम किए थे.

jacket - 2026-03-23T165356.453

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है. सीजन का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. इस मैच से पहले सनराइजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. फ्रेंचाइजी का एक 25 साल का स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है. कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी का फिट होना टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस खिलाड़ी को इस सीजन में खेलने के लिए क्लीयरेंस मिल गई है.

विज्ञापन

फिट हुआ श्रीलंकाई तेज गेंदबाज

सामने आ रही जानकारी के अनुसार 25 साल के युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को सनराइजर्स के लिए खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है. अभी तक उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं. इस साल की शुरुआत में ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए उनके कंधे में चोट लग गई थी और इसी के चलते वो टी20 वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका के लिए नहीं खेल पाए थे. अब उनका फिट होना फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी खबर है क्योंकि टीम में विदेशी गेंदबाजों की काफी कमी नजर आ रही है.

विज्ञापन

टी20 में कैसा है ईशान मलिंगा का प्रदर्शन?

ईशान मलिंगा टी20 के एक उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने छोटे से टी20 करियर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है. पिछले साल भी उन्होंने सनराइजर्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए थे. टी20 करियर में अब तक वो 39 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 8.55 की इकॉनमी से रन लुटाते हुए 52 विकेट अपने नाम किए थे. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहने वाला है. 

SRH का फुल स्क्वॉड देखें

पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामेंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ