jacket (1) - 2026-03-02T145747.236
विज्ञापन

T20 WC 2026: कब और कहां खेले जाएंगे दोनों सेमीफाइनल, इस दिन मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया 

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. तो चलिए आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल की दोनों मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे.

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हरा सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया सेमीफाइनल में एंट्री करने वाली आखिरी टीम बनी है. इस बार के टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत ने जगह बनाई है. सीरीज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल का मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद फाइनल का मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच होगा तो वहीं 5 मार्च को मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इन दोनों मैचों में जीतने वाली टीमें 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेंगी. टीम इंडिया को खिताब जीतने के लिए अब केवल 2 मैचों में जीत हासिल करनी है. इतिहास रचने के लिए टीम अब बस 2 कदम दूर रह गई है.

Advertisment

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ