IPL 2026 के इस नियम से खुश नहीं हैं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल, दर्ज कराया अपना विरोध

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 23 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जहां पर कप्तान अक्षर पटेल और हेड कोच हेमांग बदानी ने कई अहम सवालों के जवाब दिए. इस दौरान अक्षर पटेल ने आईपीएल 2026 के इस नियम से नाराजगी जताई है.

Axar Patel

Axar Patel

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. सीजन 19 में वो अपना इंतजार खत्म करना चाहेंगे. इस बार टीम पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इस टीम के पास फिलहाल कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने  23 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें कप्तान अक्षर पटेल और हेड कोच हेमांग बदानी नजर आए. उन्होंने एक नियम को लेकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है. 

विज्ञापन

आईपीएल के इस नियम से खुश नहीं हैं कप्तान अक्षर पटेल 

बीसीसीआई ने आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से इंपैक्ट प्लेयर का रूल लागू किया है. जिसके मुताबिक अब 11 नहीं 12 खिलाड़ी खेल सकते हैं. इस नियम से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. उन्होंने इसके बारे में बोलते हुए कहा, ‘मुझे तो यह नियम अच्छा नहीं लगता है. निश्चित रूप से मैं ऑलराउंडर हूं. पहले ऐसा होता था कि बैटिंग और बॉलिंग के लिए पहले ऑलराउंडर को लाया जाता था. इस नियम की वजह से टीम मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है. उन्हें लगता है कि हमें ऑलराउंडर क्यों चाहिए. इस वजह से मुझे वह नियम पसंद नहीं है. लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है. अगर नियम है तो है, व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 54 साल के मैथ्यू हेडन ने शिवम दुबे को जड़ा हैट्रिक छक्का, एमएस धोनी भी हुए हैरान

कई दिग्गजों ने भी इस रूल को लेकर जताई है नाराजगी 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पहले नहीं हैं, जिन्होंने इस रूल का सही नहीं माना है. इससे पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, सीएसके के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी, पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग, इंग्लैंड के सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने भी इस नियम को सही नहीं माना है. उनका भी मानना है कि इस नियम के कारण ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर फर्क पड़ेगा. फ्रेंचाइजी को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत कम पड़ेगी. फिलहाल ऐसा देखने को भी मिल रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ