RCB Practice Match

IPL 2026: RCB की प्रैक्टिस मैच में इन 5 बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, विराट कोहली के बल्ले से निकले इतने रन

RCB Practice Match: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले RCB ने एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेला, जिसमें क्रुणाल पांड्या की टीम ने जीत दर्ज की. इस मैच में रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, देवदत्त पडीक्कल और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, विराट कोहली के बल्ले से 29 रन निकले.

IPL 2026, RCB Practice Match: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और सभी 10 टीमें जोरों-शोरों तैयारियां कर रही हैं. इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी और अपना खिताब बचाना चाहेगी. इससे पहले रविवार, 22 मार्च को आरसीबी की टीम ने एक इंट्रा स्क्वाड मैच खेला. इस प्रैक्टिस मैच में दो टीमें बनाई गई, जिसमें एक टीम क्रुणाल पांड्या (टीम क्रुणाल) की थी तो दूसरी टीम वेंकटेश अय्यर (टीम वेंकी) थी. अय्यर की टीम में जितेश शर्मा, टीम डेविड, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जबकि क्रुणाल की टीम में देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी शामिल थे.

विज्ञापन

RCB का यह प्रैक्टिस मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए और टीम क्रुणाल ने 13 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम क्रुणाल ने 4 विकेट पर 247 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम वेंकी 7 विकेट पर 234 रन ही बना पाई. इस मैच में टीम क्रुणाल की ओर से देवदत्त पडीक्कल (63 रन), कप्तान क्रुणाल पांड्या (58 रन) और रजत पाटीदार (74 रन) ने अर्धशतक जड़े. वहीं, टीम वेंकी के लिए जितेश शर्मा ने 37 गेंदों पर 81 रन ठोक दिए. इसके अलावा, टिम डेविड ने 14 मैचों में 36 रन और कप्तान वेंकटेश ने भी 16 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कोहली के बल्ले से 8 छक्कों के साथ 29 रन निकले. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ