टूर्नामेंट शुरू होने के 3 दिन पहले बदला PSL 2026 का शेड्यूल, बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू पर होंगे मुकाबले
PSL 2026: 26 मार्च से शुरू हो रहे पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, इस बार पीएसएल के मुकाबले बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे. यहां देखिए PSL 2026 का नया शेड्यूल.
PSL 2026 Revised Schedule: 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज होना है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने के सिर्फ 3 दिन पहले शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पीएसएस 2026 सीजन का नया शेड्यूल जारी किया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बिना दर्शकों के सिर्फ 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया है कि देश में चल रहे ईंधन संकट और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते ये फैसला किया गया है.
बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू में होगा PSL 2026
PCB ने PSL 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए मेजबान शहरों की संख्या 6 से घटाकर सिर्फ 2 कर दी है. अब सभी मुकाबले केवल लाहौर और कराची में ही खेले जाएंगे. यह कदम देश में संसाधनों की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट में कुल 44 मैच 39 दिनों में खेले जाएंगे, जहां दोनों शहर 22-22 मैचों की मेजबानी करेंगे.
हालांकि, ओपनिंग मैच में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह मुकाबला हैदराबाद किंग्समेन और लाहौर कलंदर्स के बीच ही खेला जाएगा. वहीं, एलिमिनेटर 1 और 2 और फाइनल लाहौर में होंगे, जबकि क्वालिफायर कराची में खेला जाएगा.
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, "पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के बात चल रही थी. देश में चल रहे ईंधन संकट के कारण लोगों की यात्रा करना मुश्किल हो गया है. इसी वजह से आवाजाही कम करने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है."
नकवी ने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग को टालना संभव नहीं था, क्योंकि यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. अगर इसे आगे बढ़ाया जाता, तो बाद में इसके लिए सही समय निकालना मुश्किल हो जाता.
PSL 2026 Revised Schedule: 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज होना है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने के सिर्फ 3 दिन पहले शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पीएसएस 2026 सीजन का नया शेड्यूल जारी किया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बिना दर्शकों के सिर्फ 2 वेन्यू पर खेले जाएंगे. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया है कि देश में चल रहे ईंधन संकट और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते ये फैसला किया गया है.
बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू में होगा PSL 2026
PCB ने PSL 2026 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करते हुए मेजबान शहरों की संख्या 6 से घटाकर सिर्फ 2 कर दी है. अब सभी मुकाबले केवल लाहौर और कराची में ही खेले जाएंगे. यह कदम देश में संसाधनों की बचत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. नए शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट में कुल 44 मैच 39 दिनों में खेले जाएंगे, जहां दोनों शहर 22-22 मैचों की मेजबानी करेंगे.
---विज्ञापन---
हालांकि, ओपनिंग मैच में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह मुकाबला हैदराबाद किंग्समेन और लाहौर कलंदर्स के बीच ही खेला जाएगा. वहीं, एलिमिनेटर 1 और 2 और फाइनल लाहौर में होंगे, जबकि क्वालिफायर कराची में खेला जाएगा.
PCB चीफ मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, “पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के बात चल रही थी. देश में चल रहे ईंधन संकट के कारण लोगों की यात्रा करना मुश्किल हो गया है. इसी वजह से आवाजाही कम करने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है.”
---विज्ञापन---
नकवी ने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग को टालना संभव नहीं था, क्योंकि यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसमें कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. अगर इसे आगे बढ़ाया जाता, तो बाद में इसके लिए सही समय निकालना मुश्किल हो जाता.
हिंदी न्यूज़/खेल/टूर्नामेंट शुरू होने के 3 दिन पहले बदला PSL 2026 का शेड्यूल, बिना फैंस के सिर्फ 2 वेन्यू पर होंगे मुकाबले
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.