IPL 2026 में इस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे केएल राहुल, DC ने अंतिम समय में बदला अपना प्लान

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया है. इस बार मैनेजमेंट ने केएल राहुल की बल्लेबाजी की पोजीशन में बड़ा चेंज करने का फैसला किया है. टीम के कप्तान अक्षर पटेल और कोच ने इस बात का खुलासा कर दिया है.

jacket - 2026-03-23T175211.028

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही रही है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम की कमान एक बार फिर से अक्षर पटेल के हाथों में होगी. आईपीएल 2025 में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस बार रणनीति में बड़ा बदलाव करने का मन बना चुकी है. टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल इस सीजन नई पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. टीम के हेड कोच हेमंग बदानी और कप्तान अक्षर पटेल ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है. 

विज्ञापन

ओपनिंग पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल आईपीएल 2026 में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. पिछले सीजन में मैनेजमेंट ने उनको पहले मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन बाद में वो सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेले थे. टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने इसे लेकर कहा, “पिछले साल वो टीम कॉम्बिनेशन के चलते मिडिल ऑर्डर में खेल रहे थे. चोट और कॉम्बिनेशन के चलते उनको बाद में प्रमोट किया गया था.” टीम के हेड कोच हेमंग बदानी ने इसे लेकर बताया कि, “बीते 2 सालों में टी2 क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाजों की भूमिका काफी बढ़ गई है. ऐसे में टीम इस बार राहुल को ओपनिंग पोजीशन पर खिलाएगी.”

विज्ञापन

ओपनिंग में कमाल के हैं राहुल के आंकड़े

आईपीएल में सलामी बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के आंकड़े बेहद ही कमाल के रहे हैं. उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक 103 मुकाबले खेले हैं जिसमें धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 138.14 की स्ट्राइक रेट से 4,418 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 49.64 का रहा है. उन्होंने अपने आईपीएल के करियर में 5 शतक जड़े हैं और सभी ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए आए हैं. इस दौरान वो 3 अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए नजर आए. साल 2020 में वो पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ