सिर्फ 1 टेस्ट खेलने वाला बन गया कोच, एशिया कप में इस टीम के लिए संभालेगा जिम्मेदारी

Stuart Law Head Coach Nepal: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ को नेपाल क्रिकेट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। अगले 2 साल तक स्टुअर्ट लॉ कोच रहने वाले हैं।

stuart law

stuart law

विज्ञापन

Stuart Law Head Coach Nepal: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ को अब बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियन को नेपाल क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है। स्टुअर्ट अब नेपाल टीम के पहले कोच मोंटी देसाई की जगह लेने वाले हैं। अगले 2 साल तक स्टुअर्ट नेपाल क्रिकेट टीम के कोच रहने वाले हैं। मोंटी देसाई का कोचिंग का कार्यकाल फरवरी 2025 में खत्म हो गया था।

ट्राई सीरीज जीतने की होगी चुनौती

जून में नेपाल की टीम नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के साथ ट्राई सीरीज खेलने वाली है। ये सीरीज स्कॉटलैंड में खेली जाएगी। इस सीरीज से स्टुअर्ट लॉ अपने नए अभियान की शुरुआत करेंगे और उनके सामने इस सीरीज में नेपाल को जीत दिलाने की बड़ी चुनौती होगी। ये ट्राई सीरीज विश्व कप लीग 2 के तहत खेली जाएगी।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में भी कर चुके हैं कोचिंग

साल 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में स्टुअर्ट लॉ को यूएसए टीम की कोचिंग करते हुए देखा गया था। इस टूर्नामेंट में यूएसए ने पाकिस्तान जैसी अपने से मजबूत टीम को हराया था। इसके अलावा स्टुअर्ट की कोचिंग मे नेपाल टीम ने बांग्लादेश को भी टी20 सीरीज में पटखनी दी थी। हालांकि अक्टूबर 2024 में वे यूएसए टीम के कोचिंग पद से हट गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

विज्ञापन

स्टुअर्ट लॉ का क्रिकेट करियर

अपने क्रिकेट करियर में स्टुअर्ट लॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 54 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेला था। 54 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1237 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 110 रन का रहा था। इसके अलावा 1 टेस्ट मैच में स्टुअर्ट ने 54 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ