IPL 2025: क्या अश्विन से पहले धोनी के बैटिंग करने पर जीतती CSK, शेन वॉटसन ने दिया जवाब

IPL 2025: एमएस धोनी RCB के खिलाफ मैच में 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, जिससे सब हैरान हो गए। उन्होंने मैच में 30 रन जरूर बनाए, लेकिन वो अपनी टीम को जिता नहीं सके।

MS Dhoni Shane Watson

MS Dhoni Shane Watson

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में शुक्रवार को लीग की दो मजबूत टीमों का आमना-सामना हुआ, जहां चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुई। इस मैच में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने सभी को चौंकाते हुए सीएसके को 50 मात देकर इतिहास रच दिया। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब आरसीबी ने चेपॉक स्टेडियम में घरेलू टीम चेन्नई को हराया है। इस मैच में धोनी नौवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम मैनेजमेंट के धोनी को इतने नीचे बैटिंग कराने पर जमकर आलोचना हो रही है। इस मामले पर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का बयान सामने आया है।

धोनी को ऊपर बैटिंग करनी चाहिए थी- वॉटसन

वॉटसन का मानना ​​है कि धोनी को 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए नहीं आना चाहिए था और उन्हें अश्विन से पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके वॉटसन ने कहा कि धोनी को आरसीबी के खिलाफ मैच में ऊपर बैटिंग करने आना चाहिए था। बेंगलुरु के खिलाफ मैच में सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 16 गेंदों पर 30 रन बनाने में सफल रहे। हालांकि उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी, जहां टीम को अपने घर में 50 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हम बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन’, करारी हार पर छलका मोहम्मद रिजवान का दर्द

विज्ञापन

‘जियो हॉटस्टार’ पर ‘मैच सेंटर लाइव’ पर बोलते हुए वॉटसन ने कहा कि अगर धोनी बैटिंग ऑर्डर में ऊपर बैटिंग करते तो सीएसके की जीत की संभावना मजबूत होती। उन्होंने कहा कि कप्तान गायकवाड़ को थाला को ऊपर बैटिंग कराना चाहिए, ताकि वह अपनी स्किल्स का पूरा इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने आगे कहा, ‘सीएसके के फैंस मैच में यही देखने आते है, 16 गेंदों पर 30 रन की पारी। मुझे उन्हें बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आते देखना बहुत अच्छा लगता। मेरी राय में उन्हें अश्विन से पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।’ अपनी 30 रनों की पारी के साथ ही धोनी सुरेश रैना को पीछे छोड़कर आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। धोनी की 30 रनों की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ