खतरे में विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, स्टीव स्मिथ के पास सुनहरा मौका

Steve Smith Can Break Virat Kohli Big Record: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही एशेज सीरीज में स्टीव स्मिथ के पास बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वह विराट कोहली का रिकॉर्ड चकनाचूर कर सकते हैं. स्मिथ के पास दुनिया का चौथा खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है.

विराट कोहली

विराट कोहली

विज्ञापन

Most Catches in International Cricket: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है. अब तक सीरीज में तीन मैच खेले जा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया ने तीनों ही मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है. चौथा मैच 26 दिसंबर से खेला जाना है. इस मैच में स्टीव स्मिथ के पास विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. वह किंग कोहली को आसानी के साथ पीछे छोड़ सकते हैं. अगर स्मिथ कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ते हैं तो वह ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के दूसरे.

खतरे में विराट कोहली का रिकॉर्ड

दरअसल, स्टीव स्मिथ के पास इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बनने का मौका है. फिलहाल इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा कैच महेल जयवर्धने ने पकड़े हैं. उन्होंने 440 कैच लपके हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 342 कैच लपके हैं. वहीं, स्टीव स्मिथ इस मामले में 341 कैच के साथ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी हैं. ऐसे में अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ केवल 2 कैच पकड़ लेते हैं तो स्मिथ विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी (Most Catches in International Cricket)

महेला जयवर्धने – 440

रिकी पोंटिंग – 364

रॉस टेलर – 354

विज्ञापन

विराट कोहली – 342

स्टीव स्मिथ – 341

विज्ञापन

जैक कैलिस – 338

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में विराट कोहली

विराट कोहली की बल्लेबाजी की बात करें तो वह इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया था और आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी. इससे पहले कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 शतकीय पारी और एक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर विश्व कप 2027 के लिए दावा ठोका था.

विज्ञापन

विराट ने अपनी बल्लेबाजी के जरिए. उन लोगों का मुंह बंद किया, जो उन्हें एक फॉर्मेट खेलना काफी मुश्किल है कि नसीहत दे रहे थे. विराट कोहली विजय हजारे में अपना आगामी मैच 26 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ खेलने के लिए उतरेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ