Vijay Hazare Trophy: 'ब्लॉकबस्टर ओपनिंग' के बाद अब रोहित और विराट का अगला मैच कब? जानिए पूरी डिटेल

Vijay Hazare Trophy: रोहित और कोहली को किसी भी डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना एक रेयर एक्सपीरिएंस है. फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इन स्टार प्लेयर्स का अगला विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबला कहां होगा.

Rohit Sharma Virat Kohli

Rohit Sharma Virat Kohli

Virat Kohli and Rohit Sharma Next Vijay Hazare Trophy Matches: भारतीय क्रिकेट फैंस को डोमेस्टिक क्रिकेट में एक रोमांचक पल तब देखने को मिला, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन में शामिल हुए. बीसीसीआई के एक निर्देश के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में शामिल रहना अनिवार्य है, दोनों सीनियर स्टार्स टूर्नामेंट के पहले दिन, 24 दिसंबर 2025 को अपनी-अपनी डोमेस्टिक टीमों की तरफ से मैदान में उतरे और शानदार शतक लगाकर माहौल में रोमांच भर दिया.

विज्ञापन

टूर्नामेंट की पॉपुलैरिटी बढ़ी

कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों को घरेलू क्रिकेट की जर्सी में देखना एक रेयर एक्सपीरिएंस है और इससे टूर्नामेंट की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है. उनकी मौजूदगी न सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी के रोमांच को बढ़ाती है, बल्कि यंग और उभरते हुए क्रिकेटर्स को भी अपने सीनियर खिलाड़ियों से कुछ बेहतर सीखने का मौका देती है. ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कॉम्पिटीशन करना, सीखने का एक बेहतरीन मौका है और ये भारत की क्रिकेट स्ट्रक्चर में घरेलू क्रिकेट की अहमियत को भी मजबूत करता है.

विज्ञापन

विराट का अगला मैच

विराट कोहली मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से अपना अगला मैच 26 दिसंबर 2025 को गुजरात के खिलाफ खेलेंगे. ये मुकाबला बेंगलुरु के सेंटर ऑप एक्सिलेंस मैदान पर खेला जाएगा. मैच सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

विज्ञापन

रोहित का अगला मुकाबला

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अपना अगला विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला 26 दिसंबर 2026 को उत्तराखंड टीम के खिलाफ खेलेंगे. ये मैच सुबह 9 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

RO-KO के लिए आगे क्या है?

उम्मीद है कि कोहली और रोहित दोनों विजय हजारे ट्रॉफी के कम से कम पहले 2 मैचों में खेलेंगे. इसके बाद, उनका फोकस फिर से इंटरनेशनल लेवर पर ट्रांसफर होगा, क्योंकि भारत जनवरी में न्यूजीलैंड की मेजबानी में एक वनडे सीरीज खेलने वाला है. इन घरेलू मैचों को एक तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जो दोनों खिलाड़ियों को एक बिजी इंटरनेशनल कैलेंडर के बाद अपनी फॉर्म को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

विज्ञापन

फैंस उन्हें खेलते हुए कहाँ देख सकते हैं?

हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर नहीं होगा, फिर भी फैंस कोहली और रोहित की परफॉर्मेंस पर नजर रख सकते हैं. लाइव स्कोर और हाइलाइट्स बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर अवेलबल होंगे. इसके अलावा, टूर्नामेंट के चुनिंदा मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा और JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे ये एनश्योर होगा कि फैंस कोई भी एक्शन मिस न करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ