---विज्ञापन---

खेल angle-right

WTC Final: जो 21 साल में नहीं हुआ वो साउथ अफ्रीका को करके दिखाना होगा, बल्लेबाजों के भरोसे अब सुनहरा सपना

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका को लॉर्ड्स के मैदान पर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए वो कारनामा करके दिखाना होगा, जो पिछले 21 साल में नहीं हो सका है।

---विज्ञापन---

WTC Final 2025: मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की बेहतरीन बल्लेबाजी के बूते ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों के लक्ष्य रख डाला है। स्टार्क-हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी निभाते हुए कंगारू टीम का मैच में पलड़ा भारी कर दिया है। 136 गेंद खेलकर स्टार्क ने 58 रन बनाए और वह नाबाद रहे। अब लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर प्रोटियाज टीम को वो करके दिखाना होगा, जो पिछले 21 साल में नहीं हो सका है।

21 साल में जो नहीं हुआ वो करके दिखाओ!

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने चौथी पारी में 282 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। लॉर्ड्स के मैदान पर सिर्फ दो ही बार 280 से ज्यादा रनों का लक्ष्य चेज हो सका है। आखिरी बार यह कारनामा 2004 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करके दिखाया था। वहीं, 1984 में वेस्टइंडीज 342 रनों का टारगेट चेज करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यानी अब अगर साउथ अफ्रीका को डब्ल्यूटीसी के खिताब पर कब्जा जमाना है, तो टीम को वो कमाल करके दिखाना होगा, जो 21 साल में नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका में है दमखम

साउथ अफ्रीका टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले पांच बार 250 प्लस के लक्ष्य को हासिल कर चुकी है। अब अच्छी खबर यह है कि प्रोटियाज टीम ने 5 में से तीन बार यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही करके दिखाया है। आखिरी बार साल 2008 में पर्थ के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम के खिलाफ 414 रन चेज कर डाले थे। लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरे दिन जबरदस्त धूप खिली हुई है, जिसके चलते बल्लेबाजी करना आसान है। अब बस इन परिस्थितियों को प्रोटियाज टीम के बल्लेबाबाजों को फायदा उठाना होगा।

---विज्ञापन---

स्टार्क की यादगार पारी

टेस्ट के तीसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी, तो हर किसी को उम्मीद थी कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कंगारू पारी को जल्द से जल्द समेट देंगे। हालांकि, मिचेल स्टार्क तो मानो ड्रेसिंग रूम से कुछ और ही तय करके मैदान पर उतरे थे। स्टार्क तीसरे दिन बैटिंग करने आए और खूंटा गाड़कर खड़े हो गए। नाथन लायन के आउट होने के बाद लगा कि अब ऑस्ट्रेलिया की इनिंग जल्द ही सिमट जाएगी। मगर स्टार्क को जोश हेजलवुड का अच्छा साथ मिला और दोनों ने 10वें विकेट के लिए 59 रन जोड़े।

स्टार्क ने बेहतरीन डिफेंस के साथ खराब गेंदों को सही नसीहत तक भी पहुंचाया। 136 गेंदें खेलने के बावजूद स्टार्क को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज आउट नहीं कर सके। स्टार्क 58 रन बनाकर नॉटआउट रहे और उन्होंने अपनी इस इनिंग के दौरान 5 चौके जमाए। स्टार्क को दूसरे छोर से जोश हेजलवुड का भी अच्छा साथ मिला और उन्होंने 53 गेंदों पर 17 रन जड़े। दूसरी इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

First published on: Jun 13, 2025 06:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola