---विज्ञापन---

खेल

कनाडा को हराकर T-20 WC 2026 में साउथ अफ्रीका का धमाकेदार आगाज, मार्करम-एंगिडी बने जीत के नायक

South Africa vs Canada: साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया था. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम करते हुए शानदार आगाज किया. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी और एडेन मार्करम जीत के असली हीरो बने.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 9, 2026 22:43
साउथ अफ्रीका और कनाडा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में
साउथ अफ्रीका और कनाडा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में

South Africa vs Canada: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 फरवरी को साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को हरा दिया. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था. सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम के अलावा डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी की थी, जबकि गेंदबाजी में लुंगी एंगिडी चमके. साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से जीत हासिल कर ली.

साउथ अफ्रीका ने बनाया विशाल स्कोर

सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके के अलावा 1 छक्का जमाया. इसके अलावा क्विंटन डीकॉक ने 22 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली थी. वहीं, रियान रिकल्टन ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए. इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने इस तरह 20 ओवर में 213/4 रन बनाए थे.

---विज्ञापन---

कनाडा की ओर से अंश पटेल ने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि दिलप्रीत बाजवा ने 1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

---विज्ञापन---

कनाडा को मिली हार

214 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी कनाडा को खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज और कप्तान दिलप्रीत बाजवा गोल्डन डक पर आउट हुए, जबकि युवराज शर्मा 8 गेंदों में 12 रन ही बना सके. हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे नवनीत धालीवाल ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 49 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली थी.

इसके अलावा निकोलस किर्टन ने 3 गेंदों में 4 और श्रेयस मोव्वा ने 11 गेंदों में 9 रन बनाए. कनाडा 20 ओवर में 156/8 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

First published on: Feb 09, 2026 10:43 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.