---विज्ञापन---

खेल angle-right

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, बताई सबसे जरूरी बात

Sourav Ganguly Warns Team India: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को सौरव गांगुली की खास सलाह मिली है. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया को दादा ने चेतावनी दी है. भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज को अपने नाम किया था.

---विज्ञापन---

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज 4-1 से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए तैयार है. भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है. विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया ही सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. शानदार फॉर्म में होने के बाद भी सौरव गांगुली ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है. उनका बयान चर्चा में है.

टूर्नामेंट के दौरान अच्छा खेलना होगा- सौरव गांगुली

सौरव गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम भले ही शानदार फॉर्म में है. लेकिन वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें अच्छा खेलना होगा. भारतीय टीम को सलाह देते हुए दादा ने कहा “इन बड़े टूर्नामेंटों में महत्वपूर्ण बात यह है कि सही समय पर अपने चरम प्रदर्शन पर पहुंचें और टूर्नामेंट के दौरान अच्छा खेलें. मुझे पता है कि अतीत का कोई महत्व नहीं है, लेकिन वे बड़े टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और मुझे लगता है कि वे मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक होंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी गेंदबाज ने कैमरून ग्रीन के ‘चकिंग’ दावे पर दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पोस्ट डाल उड़ाया मजाक

उन्होंने आगे कहा “भारत एक बहुत मजबूत टीम है और मुझे लगता है कि इस समय वे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर हैं. बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी, (जसप्रीत) बुमराह की अगुवाई में तेज गेंदबाजी, सब कुछ बेहतरीन है. टीम में बहुत गुणवत्ता है.” दादा ने भारतीय टीम की शानदार फॉर्म का समर्थन किया. लेकिन उनका कहना है कि टीम इंडिया को अतीत पर नहीं अब वर्तमान में ध्यान देने की जरूरत है.

---विज्ञापन---

शानदार फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप 2025 भी जीत चुकी है. इसके अलावा टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं गंवाई है. भारत के पास अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती हैं, जो आईसीसी टी-20 बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं. वर्ल्ड कप 2026 में भारत का मुकाबला लीग स्टेज में अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के खिलाफ होगा.

ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा, इस मामले में शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

---विज्ञापन---
First published on: Feb 01, 2026 04:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola