Women’s Asia Cup 2026: सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11

वुमेंस एशिया कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी मुकाबले जीते हैं. अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा. आइए आपको भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं.

Women’s Asia Cup 2026

भारत-बांग्लादेश के बीच होगा पहला सेमीफाइनल (Image: Instagram/indiancricketteam)

India Probable Playing XI: वुमेंस एशिया कप में भारतीय टीम का अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है. टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो गए हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पहले सेमीफाइनल में आज भारत और बांग्लादेश के बीच टक्कर होगी. ये मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है. टीम की कोशिश विजयी रथ को जारी रखने पर होंगी.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीते तीनों मुकाबले

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत हासिल की है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दम देखने को मिला. टीम ने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराया. इसके बाद हांगकांग को 137 रनों से मात दी. हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली थी. तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान के बल्लेबाज फेल रहे. पूरी टीम 55 रनों ही सिमट गई.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में भारतीय टीम

भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. सभी खिलाड़ियों ने अपने गेम से दिल जीता है. ऐसे में प्लेइंग-11 में बदलाव के चांस बहुत कम हैं. टीम इंडिया ग्रुप-A में टॉप पर रही थी. बांग्लादेश के खिलाफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करेंगी. दोनों अच्छी फॉर्म में चल रही हैं. शेफाली ने तो गेंदबाजी में भी अपनी ताकत दिखाई है. तीसरे नंबर पर प्रतीका रावल नज़र आएंगी. उनके बल्ले से अभी तक रन नहीं निकले हैं. सेमीफाइल में वो खुद को साबित करना चाहेंगी. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली और ऋचा घोष के ऊपर होगी. ऑलराउंडर की भूमिका में दीप्ति शर्मा नज़र आएंगी. गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा के पास होगी.

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ है तगड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है. भारत ने पिछले 8 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश को लगातार हराया है. बांग्लादेश ने आखिरी बार 13 जुलाई 2023 को भारत को मात दी थी. दोनों टीमों के बीच अब तक 24 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 21 मैचों में जीत हासिल की है.

टीम इंडिया की संभावित प्‍लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ