IND vs AFG: हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हो सकते हैं बाहर, फिटनेस पर उठे सवाल

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज बहुत जल्द शुरू होने वाली है. टीम इंडिया का चयन कर दिया गया है. चोटिल खिलाड़ी हर्षित राणा को भी टीम में चुना गया है. अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Harshit Rana

हर्षित राणा को लेकर आई बुरी खबर (Photo: AI)

Harshit Rana: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. फैंस इसे लेकर काफी उत्सुक हैं. भारतीय टीम का चयन भी कर दिया गया है. टीम में कुछ खिलाड़ियों का चयन फिटनेस के आधार पर किया गया है. अगर ये फिट हुए तो टीम में खेल पाएंगे. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ. तेज गेंदबाद हर्षित राणा को भी टीम में चुना गया है. वो हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं. अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि वो अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

हर्षित राणा को लेकर बुरी खबर

हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में चोट लगी थी. उन्हें दौरे से वापस आना पड़ा था. उससे पहले भी वो चोटिल हुए थी. IPL 2026 में वो खेल नहीं पाए थे. इंजरी के बावजदू उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना गया है. राणा के अलावा जसप्रीत बुमराह, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में लिया गया है. इन सभी को चोट लगी है और इन्हें लेकर अपडेट भी सामने आया है. हर्षित का खेलना अब काफी मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया है कि हर्षित राणा अभी भी चोटिल हैं और वो इससे उबर नहीं पाए हैं. राणा को अभी भी वापसी के लिए समय लगने वाला है. ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में शायद नहीं खेल पाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 के लिए बदल गई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जेमिमा रोड्रिग्स हुई टूर्नामेंट से बाहर

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अपडेट

जसप्रीत बुमराह के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए फिट घोषित हो गए हैं. उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी भी मैच सिमुलेशन के बाद फिट घोषित कर दिए गए हैं. ये तीनों खिलाड़ी अब अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे. अफगानिस्तान के बाद भारतीय टीम 22 सितंबर को टोक्यो में जापान के खिलाफ एक टी20 मुकाबला खेलेगी. इसके बाद टीम 28 सितंबर से अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी. ऐसे में चोटिल खिलाड़ियों के लिए आने वाले कुछ हफ्ते काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ