---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: ‘वह बहुत मजबूत और संतुलित टीम है’, शिखर धवन ने चुनी IPL 2025 की विनर टीम

IPL 2025 में रविवार को फाइनल के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच जंग होगी। इस मैच से पहले शिखर धवन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

---विज्ञापन---

Shikhar Dhawan Prediction: आईपीएल 2025 का कारवां अब आखिरी पड़ाव पर है, जहां रविवार को फाइनल के लिए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले ही पंजाब को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी है। मुंबई-पंजाब के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

मैं मुंबई इंडियंस के साथ हूं- धवन

‘इंडिया टुडे’ के साथ एक इंटरव्यू में धवन ने आईपीएल 2025 की विनर टीम के रूप में मुंबई इंडियंस को चुना है। उन्होंने कहा कि मुंबई इस समय काफी संतुलित और मजबूत टीम नजर आ रही है, जिसने सही समय पर स्पीड पकड़ी है। धवन ने कहा, ‘मैं मुंबई इंडियंस के साथ हूं जिस तरह से उन्होंने स्पीड पकड़ी है, वह शानदार है। वे बहुत मजबूत और संतुलित टीम हैं। उनके इस बयान ने कई लोगों को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे काफी साल तक पंजाब के लिए खेले हैं, जिसके बाद फैंस उनसे पंजाब पर दांव लगाने की उम्मीद कर रहे थे।

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: ‘नहीं वो नहीं हो सकता….’ रोहित शर्मा ने किस बात पर दिया बच्चों को ये जवाब?

ऐसा रहा धवन का रिकॉर्ड

धवन ने 2022 से 2024 तक पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में टीम की अगुवाई की। हालांकि नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, जहां उनके कप्तान रहते पंजाब ने सिर्फ छह मैचों में ही जीत दर्ज की। इस दौरान वह चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्होंने कई मैच मिस किए। उनके रहते पंजाब की टीम बेशक प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। पंजाब के साथ अपने तीन सीजन में धवन ने 37.88 की प्रभावशाली औसत से 985 रन बनाए और अकसर टीम की पारी संभालते नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IPL 2025: टीम की खातिर करियर को दांव पर लगाने को तैयार चहल, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले बड़ा खुलासा

First published on: Jun 01, 2025 04:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola