शेफाली वर्मा ने वुमेंस T20I में रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में तीन हजार रनों का आंकड़ा किया पूरा

वुमेंस एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है. टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच अपने नाम किया. गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. खैर इस मैच में युवा बल्लेबाजा शेफाली वर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

Shafali Verma

शेफाली वर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (Image: Instagram/indiancricketteam)

Shafali Verma: वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का अच्छा प्रदर्शन जारी है. भारत ने पाकिस्तान को तीसरे मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया है. भारत पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है. टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों काफी तगड़ी रही है. खैर पाक के खिलाफ भारत ने कई रिकॉर्ड्स भी बनाए. शेफाली वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. वो सबसे कम उम्र में तीन हजार रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

विज्ञापन

शेफाली वर्मा का बड़ा कारनामा

शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बनाए. वो हमेशा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने टीम इंडिया को कई बार अकेले दम पर जीत दिलाई है. उन्होंने अपने 114वें टी20 इंटरनेशनल मैच में बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने तीन हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. उनके अब 3005 रन हो गए हैं.

विज्ञापन

भारतीय वुमेंस क्रिकेट में शेफाली तीसरी ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 में तीन हजार रन बनाए हैं. उनसे पहले स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने ये आंकड़ा पार किया है. शेफाली सबसे कम उम्र में तीन हजार रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने आयरलैंड की गैबी लुईस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. शेफाली ने 22 साल 220 दिन में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की. वहीं लुईस ने 24 साल 347 दिन में तीन हजार रन पूरे किए थे. मंधाना ने स्मृति मंधाना ने 27 साल 171 दिन में टी20 में तीन हजार रन बनाए थे.

विज्ञापन

भारतीय टीम की शानदार जीत

टीम इंडिया ने थाईलैंड और हांगकांग को बुरी तरह हराया. ऐसा लगा था कि पाकिस्तान थोड़ा बहुत टक्कर देगी लेकिन मामला कुछ अलग ही हो गया. टीम इंडिया गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेट दिया. हालांकि पाकिस्तान ने शुरुआत अच्छी की थी. भारत के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं दीप्ति शर्मा ने दो और शेफाली वर्मा ने एक विकेट चटकाया. पाकिस्तान के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला.

टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 7 विकेट रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा भारत को जीत दिलाकर वापस लौटी. टीम इंडिया अपने ग्रुप में छह अंकों के साथ टॉप पर है. टीम टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. अभी तक कोई भी टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाई है. देखना होगा कि आगे जाकर टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ