Duleep Trophy 2026: फाइनल मैच का पहला दिन रहा ईस्ट जोन की टीम के नाम, साउथ जोन मुकाबले में पिछड़ी

Duleep Trophy 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज से दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल की शुरुआत हुई है. जहां पर ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन की टीम का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है. वहीं साउथ जोन की टीम पिछड़ गई है.

Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan

ईस्ट जोन के नाम हुआ दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल का पहला दिन

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला पहले ही दिन से मजेदार हो गया है. ईस्ट जोन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसे ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके सही भी साबित कर दिया है. ईस्ट जोन की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 79 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 385 रन बनाए हैं. पहले दिन वैभव सूर्यवंशी, अभिमन्यु ईश्वरन और कप्तान ईशान किशन ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है.  

विज्ञापन

पहले दिन ईस्ट जोन का दिखा दबदबा 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रनों की पारी खेली. इन दोनों ने ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. जिसके कारण साउथ जोन के गेंदबाज पूरी तरह से दबाव में आ गए थे. 

विज्ञापन

इन दोनों के आउट होने के बाद शिखर मोहन ने जिम्मेदारी संभाली और 85 रनों की बेहद अहम पारी खेली. हालांकि सुदीप कुमार घरामी ने निराश किया और सिर्फ 6 रन ही बना सके. जिसके बाद कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम के लिए बहुत ही धमाकेदार पारी खेली. जहां पर कुमार कुशाग्र ने उनका साथ भी दिया. जिसके कारण ही पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर ईस्ट जोन की टीम ने 385 रन बना सके. इसी के साथ मैच में दबदबा भी अब ईस्ट जोन का बेहतर हो गया है. 

ईशान किशन ने किया शानदार प्रदर्शन 

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का जड़ा है. उनका साथ देते हुए कुमार कुशाग्र ने भी नाबाद 63 रन बनाए हैं. अब दूसरे दिन ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी पारियों को और भी बड़ा करना चाहेंगे. जिससे किशन पहले दोहरा शतक जड़ सके. वहीं कुमार कुशाग्र के पास दलीप ट्रॉफी 2026 में शतक जड़ने का भी मौका है.

विज्ञापन

बात अब साउथ जोन के गेंदबाजों की करें तो मोहम्मद सिराज ने बहुत ज्यादा निराश किया है. सिराज ने 14 ओवरों में ही 96 रन देकर एक भी सफलता नहीं हासिल की. त्रिपुराना विजय को 1 सफलता मिली, तो वहीं चामा वी मिलिंद ने भी 2 विकेट हासिल किए हैं. श्रेयस गोपाल ने गेंद के साथ बहुत ज्यादा निराश किया. अब दूसरे दिन साउथ जोन की टीम को गेंद के साथ कमबैक करना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ