Mohammed Siraj
विज्ञापन

Duleep Trophy 2026: फाइनल मुकाबले में पहले दिन मोहम्मद सिराज ने किया खराब प्रदर्शन, मुश्किल में साउथ जोन

Duleep Trophy 2026: श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अब चयनकर्ताओं ने उन्हें दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए भेजा गया. जहां पर पहले दिन सिराज ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की है.

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन की टीम बहुत ही मजबूत होकर मैदान पर उतरी थी. टीम में सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी एंट्री हुई थी. हालांकि फाइनल मुकाबले के पहले दिन उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही साउथ जोन की टीम इस मुकाबले में फिलहाल पीछे नजर आ रही है. सिराज के खिलाफ ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने बहुत ही आक्रामक अंदाज में खेला. जिसका असर साउथ जोन के अन्य गेंदबाजों के ऊपर भी देखने को मिला है. 

मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी से किया निराश 

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन की टीम टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आ रही है. जहां पर टीम ने पहले दिन 4 विकेट ही हासिल किए और 385 रन लुटा दिए. इस दौरान टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 14 ओवरों में 6.90 की बेहद खराब इकॉनमी रेट से 96 रन लुटा दिए. सिराज के खिलाफ पहली गेंद से ईस्ट जोन के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रमण किया. खासकर वैभव सूर्यवंशी ने तो सिराज के खिलाफ बहुत ही आसानी के साथ बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर भी सिराज के ऊपर बड़े सवाल उठ रहे हैं. हालांकि कुछ फैंस का मानना है कि सिराज को फिलहाल आराम मिलना चाहिए था. लगातार क्रिकेट खेलने के कारण वो बहुत थके हुए नजर आ रहे थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ