'शाहीन, नसीम और हारिस का करियर बचाओ', शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से की अपील

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मच गई है. आधी टीम बदल दी गई है. साथ ही साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुए हैं. अब शोएब अख्तर ने बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

Shoaib Akhtar

शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान (Photo: AI)

Shoaib Akhtar: पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय भूचाल आया हुआ है. इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट में लगातार शर्मनाक हार के बाद टीम को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. आलम ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधे से ज्यादा स्क्वॉड ही बदल दिया. कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुए हैं. पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही साथ उन्होंने तीन खिलाड़ियों के करियर को बचाने की मांग भी की है.

विज्ञापन

पाक क्रिकेट को लेकर अख्तर ने क्या कहा?

‘OutSide EDGE’ शो में पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर शोएब अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी. अख्तर ने कहा कि बोर्ड मौजूदा टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं है. उन्होंने कहा, “मौजूदा टीम के खिलाड़ियों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बिल्कुल भी खुश नहीं है. सभी प्लेयर्स से उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं. अब बोर्ड युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहता है. पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक नई पीढ़ी की योजना पर काम किया जा रहा है. बोर्ड की नजरें अब फ्यूचर पर हैं.”

विज्ञापन

शोएब अख्तर ने की अपील

कई दिग्गजों का मानना है कि पाकिस्तान की टीम में जो बदलाव किए गए हैं उनसे आगे काफी फायदा होगा. शोएब अख्तर को भी ऐसा ही लगता है. वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कदम से खुश हैं. हालांकि उन्होंने तीन खिलाड़ियों का करियर बचाने की मांग भी की है. उन्होंने कहा, “मैं इस बदलाव के समर्थन में हूं. बदलाव के दौरान में सिर्फ एक चीज चाहता हूं. शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर को बचाया जाए क्योंकि तीनों के पास अभी बहुत क्रिकेट बाकी है.”

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम में हुए बदलाव

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया. चोट के कारण इस मुकाबले में बाबर आजम नहीं खेल पाए थे. टीम से दूसरे टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन मामला गड़बड़ हो गया. पाकिस्तान को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने सबसे पहले कोचिंग स्टाफ में से सरफराज अहमद और उमर गुल को हटाया. माइक हेसन को नया कोच बनाया गया. पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया. मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और इमाम-उल-हक जैसे सीनियर प्लेयर्स की छुट्टी कर दी गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ