---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2025: टीम की खातिर करियर को दांव पर लगाने को तैयार चहल, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले बड़ा खुलासा

IPL 2025 में रविवार को दूसरे क्वालीफायर में पंजाब का सामना मुंबई से होगा। इस मैच से पहले युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 में रविवार को श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिडे़गी। इस मैच के करीब आते ही सभी की निगाहें स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिटनेस और उपलब्धता पर टिकी हैं। पिछले तीन मैचों से कलाई की चोट के कारण बाहर रहने वाले चहल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ अहम वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनको लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चहल दर्द से राहत पाने और मुंबई के खिलाफ मैच के लिए अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इंजेक्शन लेने को तैयार हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि चहल इस अहम मैच में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पिछले कुछ दिनों में उनकी फिटनेस में भी काफी सुधार देखने को मिला है। चहल ने इसके अलावा फील्डिंग ड्रिल और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया और नेट्स में कुछ ओवर भी फेंके हैं। यह ध्यान देने वाली बात है कि अगर दूसरे क्वालीफायर में पंजाब पहले बैटिंग करता है तो टीम दूसरी पारी में चहल को एक ऑप्शन के रूप में उतार सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘कुछ ना कुछ तो है…’, आर अश्विन ने उठाए मुंबई इंडियंस की जीत पर सवाल

---खबर नीचे जारी है---

अब तक 14 विकेट झटक चुके हैं चहल

चहल ने 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने के बाद से पंजाब के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस सीजन में चहल ने 9.56 की इकॉनमी रेट से रन खर्चे हैं और 14 विकेट झटके हैं। इस सीजन में उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 4 विकेट झटके। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी चार विकेट लिए थे।

मुंबई के खिलाफ चहल का रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के खिलाफ चहल का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 20 मैचों में 21.24 की औसत और 8 की इकॉनमी रेट से 29 विकेट लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी चहल की फिरकी के आगे संघर्ष करते रहे हैं, जो उनकी क्वालिटी दिखाता है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: ‘नहीं वो नहीं हो सकता….’ रोहित शर्मा ने किस बात पर दिया बच्चों को ये जवाब?

First published on: Jun 01, 2025 04:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola