साई किशोर की काउंटी चैंपियनशिप में जबरदस्त गेंदबाजी, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई शानदार जीत

काउंटी चैंपियनशिप में भारत के कई खिलाड़ी अपनी जलवा दिखा रहे हैं, जिसमें से एक साई किशोर हैं. उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर टिकने नहीं दिया है. उन्होंने बढ़िया गेंदबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाई है.

Sai Kishore

साई किशोर ने अपनी गेंदबाजी से जीता दिल (Photo: X/ Gloucestershire Cricket)

विज्ञापन

Sai Kishore: बाएं हाथ के स्पिनर साई किशोर लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 236 विकेट ले चुके हैं. साई भी टीम इंडिया के दरवाजे खटखटा रहे हैं. उन्हें आगे जाकर मौका मिल सकता है. खैर वो मौजूदा समय में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू में बवाल मचा रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप में भारत के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. ग्लूस्टरशर से खेलते हुए साई ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से खूब धमाल मचाया है. उन्होंने सात विकेट लेकर अपना दबदबा बना लिया है. उनकी गेंदबाजी के सामने डर्बीशर के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.

साई किशोर ने लूटी महफिल

ग्लूस्टरशर और डर्बीशर के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. ग्लूस्टरशर की तरफ से मैच की दोनों पारियों में मिलाकर साई किशोर ने सात विकेट चटकाए. उन्होंने पहली पारी में 23 ओवरों में 59 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं दूसरी पारी में 18 ओवर में 20 रन देते हुए उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए. साई के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत ग्लूस्टरशर ने मुकाबला 213 रनों से जीता. ग्लूस्टरशर की टीम ने पहली पारी में 237 रन बनाए थे. डर्बीशर ने पहली पारी में 278 रन बनाए. दूसरी पारी में ग्लूस्टरशर के बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला. टीम ने 359 रन बनाकर पारी घोषित करने का ऐलान किया. डर्बीशर के बल्लेबाज दूसरी पारी में फेल रहे. पूरी टीम 38.4 ओवरों में 105 पर ऑल आउट हो गई. इस तरह ग्लूस्टरशर ने शानदार जीत हासिल की.

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में बढ़िया गेंदबाजी

साई किशोर घरेलू क्रिकेट में अपने तगड़े प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं. अपनी स्पिन गेंदबाजी से वो बल्लेबाजों को क्रीज पर ज्यादा देर तक टिकने नहीं देते हैं. अभी तक वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 57 मैच खेल चुके हैं. 236 विकेट साई ले चुके हैं. 15 बार वो 5 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. IPL में भी 28 मैचों में वो 33 विकेट चटका चुके हैं. साई काउंटी चैंपियनशिप में खुद को और ज्यादा निखार रहे हैं. अगर वो ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो फिर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिल सकती है. नवंबर में टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैच होने वाले हैं. साई की नजरें इस सीरीज के ऊपर जरूर होंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ