दलीप ट्रॉफी के फाइनल में इतिहास रचने से चूके वैभव सूर्यवंशी, 6 रन बनाते ही हासिल कर लेते ऐतिहासिक उपलब्धि

दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. ईस्ट जोन को युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई. वो 44 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यवंशी मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपना नाम करने से चूक गए.

Vaibhav Sooryavanshi

बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके सूर्यवंशी (Image: Instagram/officialbccidomestic)

Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई में दलीप ट्रॉफी का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत की है. टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपने रंग में दिखे. उन्होंने ताबड़तोड़ 44 रन बनाए. वैभव अपनी पारी को और लंबा कर सकते थे लेकिन छक्का मारने के चक्कर में आउट हो गए. सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए. इसके साथ ही वो एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम नहीं कर पाए. उनके पास दलीप ट्रॉफी में इतिहास रचने का मौका था.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने गंवाया बड़ा मौका

वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया. अपनी क्लास से एक बार फिर उन्होंने सभी का दिल जीता. शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी. सूर्यवंशी ने इस बार सीनियर गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी आड़े हाथ लिया. उन्होंने सिराज के एक ओवर में 14 रन बनाए. वैभव की बल्लेबाजी देखकर थोड़ी देर के लिए तो सिराज भी हैरानी में पड़ गए थे. सूर्यवंशी ने लॉन्ग ऑफ में शानदार सिक्स लगाकर सभी को खुश किया.

विज्ञापन

ऐसा लगा था कि आज एक बड़ी पारी वो खेलेंगे लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में चलते बने. चामा वी मिलिंद ने उनका विकेट लिया. सूर्यवंशी अगर पचास रन बना देते तो फिर वो दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन जाते. वो अभी सिर्फ 15 साल के हैं. वैभव इस बार इतिहास रचने से चूक गए.

विज्ञापन

ईस्ट जोन की तगड़ी शुरुआत

ईस्ट जोन ने फाइनल मुकाबले में तगड़ी शुरुआत की है कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने इसे सही साबित किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की. अभिमन्यु ने 86 गेंदों में 72 रन बनाए. उन्होंने अपनी शानदार पारी में 10 चौके और 1 सिक्स लगाया.

वैभव ने 44 रनों का योगदान दिया. दोनों ने टीम को काफी तेज शुरुआत दिलाई. पहले ही दिन ईस्ट जोन की मजबूत शुरुआत हो गई है. 30 ओवर में ही टीम ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया. अब मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों से बड़ी इनिंग की उम्मीद होगी. ईशान किशन पर भी जिम्मेदारी होगी. वो अपनी टीम को विशाल स्कोर की तरफ ले जाना चाहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सुरेश रैना ने खोला रिटायरमेंट का राज, बताया धोनी का हैरान कर देने वाला रिएक्शन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ