---विज्ञापन---

खेल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे

Shikhar Dhawan Second Marriage: भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने 21 फरवरी को शादी रचाई है. टी-20 वर्ल्ड कप के बीच धवन ने दूसरी शादी रचाई है. वह लंबे समय से डेट भी कर रहे थे.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 21, 2026 20:07

Shikhar Dhawan Second Marriage: भारत और श्रीलंका में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने शादी रचा ली है. धवन ने दूसरी शादी सोफी शाइन से रचाई है. इससे पहले 12 जनवरी को धवन और सोफी ने सगाई रचाई थी, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने रचाई शादी

शिखर धवन और उनकी पहली पत्नी आएशा मुखर्जी का अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था. दोनों ने 11 साल के रिश्ते को समाप्त करने का फैसला किया था. तलाक के बाद आएशा ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं. साल 2011 में दोनों ने शादी की थी. तलाक के बाद धवन ने सोफी शाइन से दिल लगाया और कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे.

---विज्ञापन---

कौन हैं सोफी शाइन?

सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं और पेशे से एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. उन्होंने लाइमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की है. सोफी AE में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी काम कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले सोफी ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शिखर धवन के साथ शेयर की थीं.

---विज्ञापन---

धवन ने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था. भारत के लिए उन्होंने 34 टेस्ट मैच में 40.61 की औसत के साथ 2315 रन बनाए हैं. इसके अलावा 167 वनडे मैच में उन्होंने 6793 रन बनाए हैं. वहीं, 68 टी-20 मैच में उन्होंने 1759 रन बनाए हैं. भारत के लिए उन्होंने साल 2022 में आखिरी मैच खेला था. इसके बाद वह लगातार टीम इंडिया से दूर चल रहे थे. ऐसे में उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था.

First published on: Feb 21, 2026 07:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.