---विज्ञापन---

क्रिकेट

PSL 2026: समीर मिन्हास की ‘हीरोपंती’ के आगे फेल हुई रावलपिंडीज, इस्लामाबाद यूनाइटेड की आसान जीत

Islamabad United Beat Rawalpindiz By Wickets: इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रावलपिंडीज टीम को एकतरफा मुकाबले में विकेट से मात दे दी है. इस मुकाबले में सबसे ज्यादा अटेंशन समीर मिन्हास को मिला जिन्होंने 70 रनों की पारी खेलकर जीत का आसान बना दिया.

Rawalpindiz vs Islamabad United: लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 12वें मुकाबले में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रावलपिंडीज टीम को 7 विकेट से धूल चला दी है. इस मैच के हीरो बने समीर मिन्हास जिन्होंने 70 रन बनाकर मुकाबले को अपनी टीम की तरफ मोड़ लिया. इस आतिशी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

रावलपिंडीज की खराब बल्लेबाजी

इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रावलपिंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही, उनकी तरफ से मोहम्मद रिजवान और यासिर खान महज 2-2 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन वापस लौट गए. इसके बाद कामरान गुलाम और डिरिल मिचेल ने मोर्चा संभाला, मिचले 19 रन बनाकर सलमान इरशाद के शिकार हुए, इधर गुलाम नें शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को बेहतर हालात में पहुंचाया. फिर अब्दुल्लाह फजल ने 23 और डियन फॉरेस्टर ने नाबाद 44 रन बनाकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 156/7 तक पहुंचा दिया. इस्लामाबाद के तरफ से रिचर्ड ग्रीन, फहीम अशरफ और सलमान इरशाद ने 2-2 विकेट हासिल किए, ईमाद वसीम को 1 विकेट मिला.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड बुक में शामिल हुए समीर रिजवी, लेकिन यशस्वी जायसवाल रह गए पीछे

आराम से जीती इस्लामाबाद यूनाइटेड

157 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने शानदार शुरुआत की, दोनों ओपनिंग पार्टनर के बीच 58 रनों साझेदारी हुई. डेवोन कॉन्वे(6) एक छोर पर खड़े रहे और दूसरी तरफ समीर मिन्हास ने 36 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदर 70 रनो की पारी खेली. इसके बाद मोहम्मद फैक ने 19 रन का योगदान दिया. आखिर में रही सही कसर हैदर अली ने 26 और मार्क चैपमैन ने 24 रन बनाकर पूरी कर ली. इन दोनों ने अपनी टीम को महज 14.2 ओवर में 157/3 तक पहुंचा दिया. इस जीत के साथ इस्लामाबाद टीम 5 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, कराची किंग्स अभी उनसे आगे चल रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2026 11:59 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola