---विज्ञापन---

खेल angle-right

ऋतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया चकनाचूर, ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

India A vs Afghanistan A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ ने 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के साथ ही गायकवाड़ ने विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

India A vs Afghanistan A, Ruturaj Gaikwad: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस समय इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वह श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेली जा रही ट्राई-नेशन सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. इस ट्राई सीरीज में गायकवाड़ शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मुकाबले में शतक जड़ने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए. इस पारी के साथ ही ऋतुराज ने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और एक नया इतिहास रच दिया है.

ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान ए के खिलाफ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 3 चौकों के साथ 66 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही गायकवाड़ ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गायकवाड़ अब लिस्ट ए क्रिकेट में कम से कम 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा बल्लेबाजी औसत रखने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऋतुराज के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 5227 रन हो गए हैं, जिन्हें उन्होंने 59.39 की शानदार औसत से बनाया है. इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 16447 रन 57.91 की औसत से दर्ज हैं.

---विज्ञापन---

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत (कम से कम 5000 रन)

  • 59.39 – ऋतुराज गायकवाड़ (5227 रन)*
  • 57.91 – विराट कोहली (16447 रन)
  • 57.86 – माइकल बेवन (15103 रन)
  • 57.01 – चेतेश्वर पुजारा (5759 रन)
  • 53.52 – खुर्रम मंजूर (7922 रन)
  • 53.47 – एबी डिविलियर्स (11123 रन)
  • 53.39 – बाबर आजम (9772 रन)
  • 53.11 – जेम्स टेलर (5365 रन)
  • 53.00 – शान मसूद (6413 रन)
  • 52.30 – सलीम इलाही (6277 रन)
  • 51.25 – शुभमन गिल (5228 रन)
  • 50.38 – एमएस धोनी (13353 रन)

ये भी पढ़ें- 0 रन पर गिरे 3 विकेट! बांग्लादेश के सामने ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

पिछली 10 पारियों में ठोके 685 रन

ऋतुराज गायकवाड़ इस समय अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. लिस्ट ए क्रिकेट में उनकी पिछली 10 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने 105, 124, 134 और 101 रन की शानदार शतकीय पारियां खेली हैं, जबकि 66, 66, 38* और 28 रन की उपयोगी पारियां भी उनके बल्ले से निकली हैं. इन 10 पारियों में उन्होंने कुल 685 रन बनाए हैं और लगातार बड़ी पारियां खेलकर अपनी जबरदस्त निरंतरता का परिचय दिया है. गायकवाड़ का ये लिस्ट ए क्रिकेट में 97वीं पारी थी, जिसमें उन्होंने 20वां अर्धशतक लगाया. लिस्ट ए में उनके नाम 21 शतक और 20 अर्धशतक हैं और इस दौरान उनका औसत 60 प्लस का है.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Live Streaming: Zee5 नहीं, यहां फ्री में देखें फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले, जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2026 02:10 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola