Bangladesh vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां टीम की हालात बेहद खराब नजर आ रही है. वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम का खराब प्रदर्शन दूसरे मैच में जारी रहा. बांग्लादेश दौरे पर कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं और एक के बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद ही खराब रही और टीम के टॉप-3 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है.
0 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 191 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में बांग्लादेश ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 86 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली थी. दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम की शुरुआत पहले मैच से भी ज्यादा खराब रही.
---विज्ञापन---
सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट 4 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके और आउट हो गए. इसके बाद कूपर कोनोली पहली ही गेंद पर शून्य पर पवेलियन लौट गए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ भी पांच गेंद खेलने के बावजूद रन नहीं बना सके. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर ड्रेसिंग रूम में वापस लौट गए.
वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के साथ यह केवल तीसरी बार हुआ है जब टीम के दोनों ओपनर बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं. इससे पहले 2006 में दक्षिण अफ्रीका और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे.
---विज्ञापन---
इसके साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे इतिहास की चौथी ऐसी टीम बन गई, जिसके पहले तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए हैं. इससे पहले 2003 विश्व कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा देखने को मिला था. उस मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था.
Australia have become only the fourth team to lose their first three wickets without a run on the board in an ODI innings. Last of the previous three was Bangladesh in the 2003 World Cup, when Chaminda Vaas took a hat-trick off the first three balls of the match 🤯 pic.twitter.com/ZKhPJKiTxM
शुरुआती झटकों के बाद जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों बल्लेबाजों ने कुछ रन जोड़े, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बना सके. 7 सात ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 25 रन था. इसके बाद आठवें ओवर में एलेक्स कैरी भी 13 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, 68 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई. बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और विश्व चैंपियन टीम की कमजोरियों को उजागर कर दिया.
---विज्ञापन---
गौरतलब है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था. अगले साल 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा प्रदर्शन गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.