Live Updates
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
आईपीएल 2026 के 36 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 229 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 57 रन तो ईशान ने 74 रनों की पारी खेली. इनके अलावा, नितीश कुमार रेड्डी ने 36 रन और हेनरिक क्लासेन ने 29 रनों का योगदान दिया. वहीं, राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रीजेश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि डेनोवन फरेरा को एक सफलता मिली.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा 5वां झटका
18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन के रूप में 5वां झटका लगा. क्लासेन 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर ब्रीजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. हैदराबाद को जीत के लिए 12 गेंदों पर 9 रन की जरूरत है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर हैदराबाद को नितीश कुमार रेड्डी के रूप में चौथा झटका लगा. नितीश 18 गेंदों पर 36 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद का स्कोर 200 के पार
हैदराबाद ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 16 रनों की जरूरत है. फिलहाल नितीश कुमार रेड्डी 30 रन और हेनरिक क्लासेन 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को चाहिए 30 गेंदों पर 41 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 41 रनों की जरूरत है. फिलहाल नितीश कुमार रेड्डी 20 रन और हेनरिक क्लासेन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
13वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा. ईशान 31 गेंदों पर 74 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. 12.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 166 रन है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन
10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को अभिषेक शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा. अभिषेक 29 गेंदों पर 57 रन बनाकर डेनोवन फरेरा की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 139 रन है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: ईशान किशन ने लगाई तूफानी फिफ्टी
अभिषेक के बाद ईशान किशन ने भी तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. ईशान ने 24 गेंदों में चौके का साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक
RR के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने 23 गेंदों पर चौके के साथ अपना पचासा पूरा किया. ईशान किशन भी अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद के 100 रन पूरे
सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 20 गेंद पर 40 और इशान किशन 17 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 89 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 34 रन और ईशान किशन 35 रन बनाकर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक और ईशान कर रहे तूफानी बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 12 गेंदों पर 22 और ईशान किशन 8 गेंदों पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को पहला झटका
जोफ्रा आर्चर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका देते हुए ट्रैविस हेड को महज 6 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करा दिया.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद की पारी शुरू
229 के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने दिया 229 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया है. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा और 37 गेंदों पर 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वैभव के अलावा, ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डेनोवन फरेरा ने 33 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने दो विकेट झटके, जबकि प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, शाकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन
19वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को डोनोवन फरेरा के रूप में 5वां झटका लगा. फरेरा 16 गेंदों पर 33 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हुए. 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 218 रन है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान का स्कोर 200 के पार
राजस्थान ने SRH के खिलाफ 18वें ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया. राजस्थान ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं. फिलहाल डोनोवन फरेरा 33 रन और शिमरोन हेटमायर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका
17वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान को कप्तान रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा. पराग सिर्फ 7 रन बनाकर SRH के कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
14वें ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में तीसरा झटका लगा. वैभव तूफानी शतक लगाकर अगली ही गेंद पर आउट हो गए. वैभव ने 37 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ तूफानी शतक ठोक दिया है. वैभव ने छक्के के साथ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका
13वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा. जुरेल 35 गेंद पर 51 रन बनाकर नितीश कुमार रेड्डी का शिकार बने. दूसरे विकेट के लिए वैभव और जुरेल ने 112 रन जोड़े. 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 153 रन है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने 10 ओवर में 112 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 12 ओवर में एक विकेट पर 112 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों पर 76 रन और ध्रुव जुरेल 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
SRH के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. राजस्थान ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 25 गेंदों पर 70 रन और ध्रुव जुरेल 21 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. वैभव ने पारी के छठे ओवर में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. यशस्वी 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़े लगातार 4 छक्के
वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर आते ही धमाकेदार बल्लेबाजी शुरू कर दी है. वैभव ने पहले ही ओवर में प्रफुल्ल हिंगे की गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़ दिए और कुल 25 रन बटोर लिए.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे पहला ओवर फेंकने आए हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
राजस्थान रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे.
सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ट्रेविस हेड.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: पैट कमिंस की हुई वापसी
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है. कमिंस ने 7 मैचों में हैदराबाद की कप्तानी संभालने वाले ईशान किशन से कमान अपने हाथों में ले ली है. वह दिलशान मदुशंका की जगह प्लेइंग 11 में आए हैं. वहीं, हर्ष दुबे की जगह प्रभुल हींगे को मौका मिला है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं, अब राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
RR vs SRH मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे पहले यानी 7.30 बजे शुरू होगा.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: कैसा है मौसम का हाल?
मौसम की बात करें तो मैच वाले दिन राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. AccuWeather के मुताबिक, उस दिन अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम 29°C रहने की उम्मीद है, यानी खिलाड़ियों को तेज गर्मी में ही मुकाबला खेलना पड़ेगा.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: पिच का मिजाज
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसी मानी जाती है. यहां विकेट काफी सपाट रहती है, जिससे बड़े-बड़े स्कोर और रन की बरसात आम बात है. ऐसे में इस मैच में भी हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा कुछ खास नहीं होता, इसलिए उन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है, हालांकि स्पिनर्स बीच-बीच में जरूर प्रभाव डाल सकते हैं.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे/प्रफुल हिंगे, शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन. इम्पैक्ट प्लेयर – सलिल अरोड़ा.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 9 मुकाबलों में जीत मिली है.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और वह फिलहाल चौथे नंबर पर है. हैदराबाद ने अपने पिछले तीनों मुकाबले लगातार जीत दर्ज की हैं. अपने पिछले मैच में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी थी.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले 7 मैचों में 5 जीत हासिल की है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है. लगातार दो हार के बाद टीम ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हराया था.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, इशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्न, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
RR vs SRH IPL 2026 Live Score: आज राजस्थान के सामने हैदराबाद की कड़ी चुनौती
आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में आज (25 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की कड़ी चुनौती होगी. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की रेस में आगे बढ़ना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Highlights: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला शनिवार (25 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 229 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही 5 विकेट पर 229 रन बनाकर मैच जीत लिया. हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अभिषेक ने 29 गेंदों पर 57 रन बनाए, जबकि ईशान ने 30 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. इनके अलावा, नितीश कुमार रेड्डी ने 36 रन और हेनरिक क्लासेन ने 29 रनों का योगदान दिया. वहीं, राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रीजेश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि डेनोवन फरेरा को एक सफलता मिली.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा और 37 गेंदों पर 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वैभव के अलावा, ध्रुव जुरेल ने 51 रन और डेनोवन फरेरा ने 33 रन बनाए. वहीं, हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने दो विकेट झटके, जबकि प्रफुल्ल हिंगे, पैट कमिंस, शाकिब हुसैन और नितीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट मिला. हैदराबाद की यह 8 मैचों में चौथी जीत है और इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, राजस्थान की टीम 8 मैचों में तीसरी हार के बाद तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है. दोनों के खाते में 10-10 अंक हैं, लेकिन SRH बेहतर नेट रनरेट के साथ आगे है.
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
15 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines