हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का बड़ा धमाका, बनाई धोनी, कोहली और गांगुली जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक में हो रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने भारतीय कप्तान के तौर पर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।रोहित शर्मा भारत के वनडे कप्तान के रूप में अपना 50वां मैच पूरा करके विराट कोहली और एमएस धोनी के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं। इसी के साथ वो एमएस धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

धोनी के नाम दर्ज है सबसे मैच में कप्तानी करने का रिकॉर्ड

एमएस धोनी के नाम सबसे ज्यादा वनडे मैचों में भारत की अगुआई करने का रिकॉर्ड है। वो भारत सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता है। विराट कोहली ने भी रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने से पहले 95 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।

 

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

विज्ञापन

एमएस धोनी: 200
मोहम्मद अजहरुद्दीन: 174
सौरव गांगुली: 146
विराट कोहली: 95
राहुल द्रविड़: 79
कपिल देव: 74
सचिन तेंदुलकर: 73
रोहित शर्मा: 50*
सुनील गावस्कर: 37
दिलीप वेंगसरकर: 18

रोहित शर्मा तोड़ हैं सौरव गांगुली का रिकॉर्ड

अगर भारत दूसरे वनडे में इंग्लैंड को हरा देता है तो रोहित गांगुली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। भारतीय कप्तान के तौर पर रोहित ने अब तक सभी प्रारूपों में 135 में से 97 मैच जीते हैं। सौरव गांगुली ने भारत के लिए 195 मैचों में कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 97 मैचों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola