Mohammed Shami: स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के बाद भारतीय टीम में नजर नहीं आए हैं। उनकी फिटनेस को लेकर कई खबरें आती रहती हैं। विश्व कप के बाद स्टार गेंदबाज ने लंदन में सर्जरी कराई थी, जिसके बाद वह अब तक टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं। हालांकि अब उनकी वापसी को लेकर रोहित शर्मा ने बड़ा अपडेट दिया है।
कब वापसी करेंगे मोहम्मद शमी?
उम्मीद थी कि शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए चुना जाएगा। लेकिन यहां भी शमी को टीम में मौका नहीं दिया गया, क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं थे। हालांकि अब रोहित ने शमी पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि शमी को झटका लगा है और उनके घुटनों में सूजन आ गई है, जिससे उन्हें थोड़ा पीछे हटना पड़ा और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए में हैं। हम कमज़ोर शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं लाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे स्वस्थ रहेंगे।
रोहित के बयान से साफ हो गया कि फिलहाल शमी पूरी तरह फिट नहीं है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए शमी के चुने जाने की संभावना कम है।
विश्व कप 2023 के बाद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुना गया था। लेकिन बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शमी को खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद वह सर्जरी के लिए लंदन गए थे। सफल सर्जरी के बाद जब वह भारत लौटे तो उनका बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिहैब चल रहा है। हालांकि शमी सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस से जुड़ा हुआ वीडियो साझा करते रहते हैं।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
विश्व कप 2023 में तहलका
भारत में आयोजित हुए वनडे विश्व कप 2023 में शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी को आज भी भारतीय फैंस भूल नहीं सकते हैं। शमी टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। उन्होंने महज 7 मैच में 24 विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने 10.70 की औसत के साथ और 5.26 के इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च कर गदर काटा था।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
संजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
14 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
22 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
55 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines