हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऋषभ पंत या केएल राहुल, इंग्लैंड में किसने किया है राज? जानें दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े

India vs England: रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद केएल राहुल और ऋषभ पंत की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। दोनों का इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में आंकड़ा शानदार है।

विज्ञापन

India vs England: भारतीय टीम शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का पहला मैच 20 जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। अरसे बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में सभी की निगाहें केएल राहुल और ऋषभ पंत पर टिकी हुई हैं। दोनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड में आंकड़ा शानदार रहा है। आइए डालते हैं एक नजर…

केएल राहुल और ऋषभ पंत

भारतीय टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया के लिए टेस्ट प्रारूप में भाग ले रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद कहीं न कहीं भारतीय टीम का बल्लेबाजी विभाग केएल राहुल और ऋषभ पंत पर भी निर्भर है। राहुल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक और अर्धशतकीय पारी खेलकर ये बता दिया कि वो इस सीरीज में रन बनाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा पंत ने अपने आखिरी आईपीएल मैच में आरसीबी के खिलाफ शतक बनाया था।

ऐसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

इंग्लैंड में केएल राहुल और ऋषभ पंत के टेस्ट में आंकड़े लगभग बराबर हैं। पंत ने इंग्लैंड में अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में उन्होंने 34.06 की औसत के साथ 511 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक भी बनाए हैं। पंत का स्ट्राइक रेट भी दमदार रहा है। उन्होंने 70.19 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।

विज्ञापन

वहीं केएल राहुल की बात करें तो उनका भी आंकड़ा इंग्लैंड में कमाल का रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए 9 टेस्ट मैच की 18 पारियों में 34.11 की औसत के साथ 614 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक भी निकले हैं। दोनों खिलाड़ियों का इंग्लैंड में आंकड़ा लगभग बराबर का रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola