Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की हुई आलोचना, रिकी पोंटिंग ने उठाए सवाल

Suryakumar Yadav: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया और खिताब अपने नाम किया. हालांकि इसके बाद भी रिकी पोंटिंग ने सूर्या के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. रिकी पोंटिंग का बयान चर्चा में है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 15, 2026 16:37

Suryakumar Yadav Criticism after T20 World Cup 2026: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में ट्रॉफी भी अपने नाम की. भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बनी. इसके अलावा बैक टू बैक दो टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाला देश भारत बना. हालांकि इसके बाद भी रिकी पोंटिंग ने सूर्या की आलोचना की.

रिकी पोंटिंग ने की आलोचना

रिकी पोंटिंग, सूर्यकुमार यादव की निजी बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं. उन्होंने सूर्या पर बात करते हुए कहा “एक खिलाड़ी के रूप में उनका खुद का समय बहुत अच्छा नहीं रहा, लेकिन फिर भी वह अंत में विश्व कप ट्रॉफी उठाए खड़े हैं. एक पूर्व कप्तान के तौर पर मैं जानता हूं कि जब आप अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं होते हैं, तो कप्तानी करना वाकई मुश्किल हो सकता है. और जब आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो कप्तानी करना वाकई आसान हो सकता है. यह देखना वाकई दिलचस्प होता कि पिछले कुछ हफ्तों में सूर्या ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ किस तरह बातचीत की है. असली नेतृत्व की कहानी तो वहीं से सामने आएगी.” पोंटिंग ने इशारों ही इशारों में सूर्या की बल्लेबाजी पर कटाक्ष किया. लेकिन उन्होंने कप्तानी की तारीफ की.

---विज्ञापन---

कैसा रहा सूर्या का प्रदर्शन?

यूएसए के खिलाफ अपने पहले मैच में सूर्या ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद वह एक भी अर्धशतक अपने नाम नहीं कर सके. इसके अलावा 8 पारियों में सूर्या ने कुल 158 रन बनाए. हालांकि सूर्या ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी की. भारत ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया और सभी मैच जीते. हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टूर्नामेंट में इसके अलावा भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाए और ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

ये भी पढ़ें: लापरवाही से रन आउट होने को लेकर रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने ली चुटकी, सलमान अली आगा को सरेआम किया ट्रोल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 11:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.