लापरवाही से रन आउट होने को लेकर रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने ली चुटकी, सलमान अली आगा को सरेआम किया ट्रोल

Salman Ali Agha Run Out: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जिस तरह सलमान अली आगा आगा आउट हुए उसको लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में काफी बहस हो रही है. अब रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने भी इस वाक्ये को लेकर मजेदार पोस्ट शेयर किया है.

Salman Ali Agha Run Out

Salman Ali Agha Run Out

Rawalpindi Traffic Police Trolls Salman Ali Agha: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा का अजीबोगरीब रन-आउट अभी भी चर्चा में बना हुआ है. ढाका में दूसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर हलचल मचाने के बाद, इस तरह से आउट होने पर रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने भी मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया. उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर की मिसाल देते हुए लोगों से पब्लिक सेफ्टी की अपील की. सोशल मीडिया पर भी ये बात हो रही है कि पाकिस्तान की पुलिस ने अपने ही देश के खिलाड़ी को ट्रोल कर दिया.

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला?

ये वाक्या मीरपुर शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में पेश आया. जब मोहम्मद रिजवान ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिरा की तरफ हिट किया, और जब गेंद वहां आई, तो सलमान अली आगा ने लापरवाही से बॉल की तरफ ध्यान देने लगे. वो गेंद वापस देने के लिए झुके, लेकिन मिरा पूरी तरह से चौकस थे; उन्होंने खुद गेंद पकड़ी और स्टंप्स गिरा दिए, जबकि सलमान अपनी क्रीज़ से बाहर थे. उस समय 64 रन बनाकर खेल रहे पाकिस्तान के कप्तान इस घटना से बेहद नाराज हुए और साफ तौर पर हताश होकर मैदान से बाहर चले गए.

विज्ञापन

रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने लिए मजे

जैसे ही इस रन-आउट के वीडियो क्लिप ऑनलाइन वायरल हुए, पाकिस्तान की रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस भी इस घटना पर चुटकी ली. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसका मेन टॉपिक जागरूकता और निजी जिम्मेदारी था. इस रन-आउट की घटना को आधार बनाते हुए, पुलिस ने लोगों को याद दिलाया कि चाहे सड़क पर हों या खेल के मैदान में, हर वक्त चौकस रहना बहुत ज़रूरी है. उनका मैसेज ये था कि ये मानकर न चलें कि कोई और आपके हालात को संभालेगा, क्योंकि एकाग्रता में एक छोटी सी चूक भी आपको मुसीबत में डालने के लिए काफी हो सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जयपुर से 2000 किलोमीटर दूर राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड बनाने पर सवाल, आखिर क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

सलमान ने दी थी सफाई

सलमान अली आगा ने कहा था, ‘मेरा मतलब है, मुझे यकीन है कि सबने ये देखा होगा. ये बस हीट ऑफ द मोमेंट में हुई बात थी. अगर आप मुझसे पूछें कि मैं क्या करता, तो मैं शायद कुछ अलग करता. लेकिन उसके बाद जो कुछ भी हुआ, वो बस हीट ऑफ द मोमेंट था. ये नियमों के दायरे में है, और मैं ऐसा इंसान हूं जो हमेशा नियमों का पालन करना चाहता है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ