16वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा. सुदर्शन 58 गेंदों पर 100 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 170 रन है.
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज यानी शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दोनों ही टीमें पिछले मैच में मिली हार को भूलाकर वापसी करना चाहेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और टीम अपने घरेलू मैदान पर इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी. आरसीबी 6 मैचों में से 4 जीत के साथ 8 अंक जुटाए हैं और पॉइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरे स्थान पर है. वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम के खाते में 6 मैचों से 6 अंक हैं, जिससे टीम सातवें स्थान पर काबिज है.
Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 34वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैलन पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आज जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
RCB vs GT IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. इस सतह पर बल्लेबाजी करना आसान होता है, जबकि गेंदबाजों के लिए रन रोकना काफी चुनौतीपूर्ण साबित होता है. सपाट विकेट होने के कारण गेंदबाजों के पास ज्यादा विकल्प नहीं रहते और यहां अक्सर बल्लेबाज बड़े स्कोर बनाते नजर आते हैं. टी20 फॉर्मेट में इस मैदान पर 200 से अधिक रन बनना आम बात है और ऐसे बड़े लक्ष्यों का पीछा भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है.
वहीं, मौसम की बात करें तो 24 अप्रैल को बेंगलुरू में आसमान पूरी तरह से साफ नजर रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्शियस रहने की संभावना है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा.
Royal Challengers Bengaluru vs GT IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – रसिख सलाम डार.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर/मानव सुथार.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
RCB vs Gujarat Titans IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी का रहा है. आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें RCB ने 3 मैच जीते हैं और GT ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
RCB के खिलाफ साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा दिया है. सुदर्शन ने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े.
13वें ओवर की चौथी गेंद पर आखिरकार आरसीबी को पहली सफलता मिली. गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.
गुजरात ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 104 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 78 रन और शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. आरसीबी को अब भी पहले विकेट की तलाश है.
RCB के खिलाफ साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. सुदर्शन ने 33 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. फिलहाल शुभमन गिल 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.
गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 57 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 46 रन और शुभमन गिल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RCB के खिलाफ गुजरात ने अच्छी शुरुआत की है और 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 20 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 17 रन और शुभमन गिल एक रन बनाकर खेल रहे हैं.
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.
गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर.
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
आरसीबी ने फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को टीम में जगह दी, जबकि गुजरात ने दो बदलाव करते हुए जेसन होल्डर और मानव सुथार को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
RCB vs GT मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद 7.30 बजे शुरू होगा.
इस मैच में सबकी नजरें शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर रहेगी. कोहली इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन ठोक चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक सिक्स ही दूर हैं.
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर/मानव सुथार.इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर – रसिख सलाम डार.
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस भी इस सीजन अब तक 6 मैच खेले चुकी है, जिसमें 3 जीते और 3 हारे हैं. गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. गुजरात को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन अच्छी लय में नजर आ रही है और अब तक खेले 6 मैचों में से 4 जीते और 2 हारे हैं. आरसीबी फिलहाल 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है. हालांकि, पिछले मैच में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में आरसीबी की टीम GT को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुकाबला बराबरी का नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 6 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें RCB ने 3 मैच जीते हैं और GT ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन.
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.










