हरभजन सिंह ने छोड़ा आम आदमी पार्टी का साथ, बीजेपी में जल्द होंगे शामिल

Harbhajan Singh Join BJP: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था. जिसके बाद ही पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्यसभा में भेजा था. अब हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने का फैसला कर लिया है.

Harbhajan Singh and Raghav Chadha

Harbhajan Singh and Raghav Chadha

Harbhajan Singh Join BJP: टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने अब राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी को छोड़ने का मन बना लिया है. आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने अब बीजेपी के साथ जाने का फैसला कर लिया है. जिसका ऐलान राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया है. वहीं पर उन्होंने साफ किया कि भज्जी भी उनके साथ बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं. फिलहाल हरभजन सिंह आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

हरभजन सिंह बीजेपी में होने वाले हैं शामिल 

आम आदमी पार्टी के साथ राघव चड्ढा के रिश्ते पिछले कुछ समय से बहुत ही खराब चल रहे थे. 24 अप्रैल को उन्होंने आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां पर उन्होंने साफ कर दिया कि आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद अब बीजेपी का साथ ज्वाइन करने वाले हैं. जिसमें राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी का नाम शामिल है. आम आदमी पार्टी ने भी इन नामों को लेकर भी हमला बोला है. राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल तो आज ही बीजेपी के मुख्यालय में अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलकर पार्टी  में शामिल हो गए. अब बाकी के 4 राज्यसभा सांसद भी जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जितने साल खेले, उतने मैच भी नहीं! ये 5 क्रिकेटर रह गए किस्मत के मारे

आईपीएल 2026 में व्यस्त हैं हरभजन सिंह 

भारतीय स्टार के स्टार हरभजन सिंह भी पिछले कुछ समय से राजनीति में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं थी. फिलहाल वो आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. भज्जी ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेला. हालांकि सोशल मीडिया पर भी भज्जी ने अपने इस फैसले को लेकर किसी को भी अवगत नहीं कराया था. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि भज्जी उनके फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं. इस टूट के बाद राज्यसभा में आज आम आदमी पार्टी के सिर्फ 3 ही सदस्य बचे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ