IPL 2026: क्या CSK के लिए जानबूझकर नहीं खेल रहे MS Dhoni? पूर्व क्रिकेटर ने किया चौंकाने वाला दावा

MS Dhoni: एमएस धोनी ने IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. CSK के फैंस उन्हें जल्द से जल्द खेलते हुए देखना चाहते हैं. पूर्व क्रिकेटर ने दावा किया है कि धोनी जानबूझकर CSK से दूरी बना रहे हैं.

MS Dhoni

धोनी को लेकर चौंकाने वाला बयान

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें पिंडली में चोट आई और इसी वजह से वो दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. धोनी को बाहर हुए काफी समय हो गया है और अब तक वो फिट नहीं हुए हैं. अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि धोनी टीम से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि टीम को उनके बिना खेलने की आदत पड़े और वो पहले के मुकाबले अधिक खतरनाक हो जाए.

विज्ञापन

एमएस धोनी जानबूझकर नहीं खेल रहे हैं?

क्रिकबज से बात करते हुए साइमन डुल ने कहा कि एमएस धोनी सिर्फ फिटनेस के कारण ही बाहर नहीं हैं, बल्कि वो खुद को टीम से दूर कर रहे हैं, ताकि CSK टीम को उनके बिना खेलने की आदत हो जाए. उन्होंने धोनी की तारीफ भी की और कहा, ‘एमएस धोनी टीम से दूर रहकर सबसे अच्छा काम कर रहे हैं. वो मैदान से दूर रह रहे हैं और अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. वो इस खेल के दिग्गज हैं और यह तय कर रहे हैं कि जब उनकी टीम मैदान पर उतरे, तो बेहद खतरनाक हो.’

विज्ञापन

धोनी को लेकर आया नया अपडेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को धोनी के खेलने की उम्मीद लगाई जा रही थी. हालांकि, धोनी इस मैच का भी हिस्सा नहीं बने. बाद में CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने एमएस धोनी की चोट को लेकर अपडेट दिया था और बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान को अभी फिट होने में थोड़ा अधिक समय लगेगा. अभी वो 100% फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. धोनी कुछ और मैचों से बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

धोनी के बिना CSK का प्रदर्शन

एमएस धोनी के बिना IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है. पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स अभी पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 7 मैचों में हिस्सा लिया है और 3 में जीत दर्ज की है. चार मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब देखना होगा कि धोनी की वापसी के बाद भी टीम अपना मोमेंटम जारी रखने में सफल होती है, या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ