Akash Ambani

हार के बाद मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी को आया गुस्सा? फैंस को भी किया इशारा

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 की शुरुआत में मजबूत नजर आ रही थी, लेकिन अब ठीक इसके उलट देखने को मिल रहा है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. चेन्नई के खिलाफ टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बहुत ही खराब खेली. सीएसके की टीम ने मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से हराया. इस हार के बाद पॉइंट्स टेबल में भी मुंबई की स्थिति बहुत ही खराब नजर आ रही है. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सीएसके के खिलाफ मुकाबले में लड़ाई करती हुई भी नहीं नजर आई. जिससे टीम के मालिक आकाश अंबानी भी बहुत ज्यादा नाराज नजर आए. वो बीच मैच में ही मैदान छोड़कर चले गए.

विज्ञापन

आकाश अंबानी को क्यों आया गुस्सा? 

मुंबई इंडियंस की टीम सीएसके के खिलाफ बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही थी. मैच एकतरफा हो गया था, जिससे टीम के मालिक आकाश अंबानी भी खुश नहीं थे. बीच मैच वो उठे और गुस्से में स्टेडियम से बाहर निकल गए. इस दौरान उन्होंने फैंस को भी घर जाने का इशारा किया. मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी बार ट्रॉफी 2020 में जीती थी. उसके बाद से फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है. हालांकि आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी ने नॉकआउट तक का सफर तय किया था. ऐसे में इस सीजन फ्रेंचाइजी से फैंस को ओनर सभी की उम्मीदें बढ़ गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ