
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बीच मैच बल्लेबाजी के लिए कैसे बुलाया 13वां खिलाड़ी? विवादों के बीच कोच ने तोड़ी चुप्पी
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Shardul Thakur: IPL 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला हुआ. दूसरी पारी में फैंस तब हैरान रह गए, जब बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए. ठाकुर प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे और उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी नहीं लाया गया था. इसके बावजूद वो बल्लेबाजी करने के लिए आए. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है. अब मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने चुप्पी तोड़ते हुए शार्दुल को बल्लेबाजी के लिए भेजने का कारण बताया है.
मिचेल सैंटनर को फील्डिंग करते हुए चोट आई थी. अमूमन कंकशन होने पर ही सब्स्टिट्यूशन उपलब्ध होता है. मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने मैच रेफरी और अंपायर्स से सब्स्टिट्यूट की मांग की थी और उन्होंने शार्दुल ठाकुर को खेलने की अनुमति दी. इसी वजह से सैंटनर की जगह शार्दुल बल्लेबाजी के लिए आए. जयवर्धने ने बताया कि सैंटनर को कंधे के अलावा सिर और गर्दन में चोट आई थी. इसी वजह से शार्दुल को खेलने उतरे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: